फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी के सामने तीन और 'गांधी' लड़ रहे चुनाव

Sat, 06 Apr 2019 01:15 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव में अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड सीट कांग्रेस के गढ़ के तौर पर देखा जाता है। लेकिन यहां सिर्फ राहुल गांधी ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इनके अलवा तीन ऐसे नेता भी हैं जिनके नाम के पीछे गांधी लगा है जो इस चुनाव में राहुल के खिलाफ लड़ते नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन


के ई राहुल गांधी, के राघुल गांधी और के एम शिवप्रसाद गांधी, ये नाम हैं जो इस बार राहुल गांधी के सामने उतरे हैं। बता दें कि 33 साल के केई राहुल गांधी कोट्टायम के रहने वाले हैं।अगिला इंडिया मक्कल कझगम पार्टी के कैंडिडेट के राघुल गांधी कोयंबटूर के रहने वाले हैं। त्रिशूर के रहने वाले के एम शिवप्रसाद गांधी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

चुनाव आयोग की माने तो के ई. राघुल गांधी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे एम फिल की पढ़ाई कर चुके हैं। के राघुल गांधी रिपोर्टर हैं और उनकी पत्नी डेंटल टेक्निशन हैं। वहीं के एम शिवप्रसाद गांधी संस्कृत टीचर हैं। बता दें कि केरल की 20 सीटों पर एक ही फेज में चुनाव होगा और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें