फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पहली सूची जारी, गांधीनगर से आडवाणी नहीं अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

Thu, 21 Mar 2019 09:26 PM IST
गौरव द्विवेदी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी-नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा कयासबाजी थी आज उसका अंत हो गया। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वर्षों से ये उनकी परंपरागत सीट रही है और वह यहां से लोकसभा पहुंचते रहे हैं। उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां से चुनाव लडे़ंगे। यह पहला मौका है जब अमित शाह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


भाजपा की पहली सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था और जब यह आई तो आडवाणी का नाम नदारद देख हर कोई चौंक गया। वह गांधीनगर से 6 बार सांसद रह चुके हैं। 

गुरुवार को होली के दिन भाजपा ने 182 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात थी आडवाणी का नाम गांधीनगर से सीट से नदारद होना। यहां से इस बार अमित शाह ताल ठोकने जा रहे हैं। शाह फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और अब लोकसभा में प्रवेश की जद्दोजहद करेंगे। 
विज्ञापन


91 साल के आडवाणी पिछले छह बार से लगातार गांधीनगर से चुनकर लोकसभा पहुंचते रहे हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही आडवाणी बहुत ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे थे। भाजपा पर उन्हें दरकिनार और नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगता रहा है। 

खास बात यह है कि वयोवृद्ध होने के बावजूद पिछले पांच साल में आडवाणी की लोकसभा में उपस्थिति 92 फीसदी रही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने संसद में महज 365 शब्द ही बोले। इससे पता चलता है कि पांच सालों में वह कितना सक्रिय रहे हैं।  

विज्ञापन

 
 


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें