फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, कहा- राज्य में लाएंगे एनआरसी

Fri, 29 Mar 2019 04:40 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को अलीपुरद्वार की रैली में पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बंगाल की संस्कृति को बर्बाद कर रही है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है।

विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा सरकार सत्ता आएगी तो राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लाएगी। हम सभी घुसपैठियों को बाहर करेंगे। लेकिन यह साफ कर दें कि हिंदू शरणार्थियों को छुआ भी नहीं जाएगा। वे हमारे देश का ही हिस्सा हैं। शाह ने कहा कि यह चुनाव बंगाल में लोकतंत्र को फिर से बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के टी के तीन अर्थ हैं- टी से तृणमूल, टी से टौल, और टी से टैक्स। 


विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे लोग एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। वे लोग पाकिस्तान से बात करना चाहते हैं। इस चुनाव में आपके पास दो रास्तें हैं, एक जो आपका नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और दूसरा, ठगबंधन जिसके नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव जैसे नेता हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें