फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पेश ठाकोर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

Wed, 10 Apr 2019 07:48 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अल्पेश ठाकुर
विज्ञापन
गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के अल्टीमेटम के बाद अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह पाटन लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। बता दें कि इस संगठन का गठन अल्पेश ठाकोर ने ही किया था। ठाकोर सेना ने अल्पेश से पार्टी से इस्तीफा देने और 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। उनके साथ विधायक धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने भी इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


अल्पेश ठाकोर के भाजपा में शामिल होने के कयास लग रहे थे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उनके अलावा दो और विधायक भी पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।  


ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनके बजाय पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को तवज्जो दी। पार्टी ने साबरकांठा लोकसभा सीट से संगठन के एक सदस्य को टिकट देने की ठाकोर सेना की मांग को भी नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

संगठन के एक सदस्य जगत ठाकोर ने संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार देर रात यहां कोर समिति की बैठक के दौरान ठाकोर सेना ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लेने से पहले हमने अल्पेश ठाकोर से सलाह-मशविरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बैठक के बाद हमने उनसे 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। अगर वह अभी भी कांग्रेस में रहना चाहते हैं तो उन्हें ठाकोर सेना छोड़नी होगी। अगर वह हमारे साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन सहित महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कांग्रेस ठाकोर सेना की ‘अनदेखी’ कर रही है। संगठन के प्रमुख अल्पेश ठाकोर बैठक में उपस्थित नहीं थे।

 

गुजरात में एक प्रमुख ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए और पाटन जिले में राधानपुर सीट से चुनाव जीते थे। ओबीसी नेता ने दावा किया उनका समुदाय और समर्थक ‘ठगा’ हुआ और ‘उपेक्षित’ महसूस कर रहे हैं। इस मामले में विधायक की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें