फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदनगर लोकसभा सीट पर सियासी कसरत के बीच बोले अजीत पवार, सीट हमारे पास ही रहेगी

Mon, 04 Mar 2019 07:39 PM IST
Prabudhh Jain अमर उजाला, चुनाव डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजीत पवार
विज्ञापन

अहमदनगर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस और राकांपा आमने-सामने है। अजीत पवार का कहना है कि अहमदनगर से राकांपा चुनाव लड़ेगी। जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार यहां से कांग्रेस नेता विखे पाटिल के बेटे सुजय के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर विखे पाटिल के बेटे सुजय अहमदनगर सीट से चुनाव लड़ेेंगे तो वह कांग्रेस के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ही राकांपा नेता जयंत पाटिल ने शरद पवार के बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अहमदनगर सीट छोड़ने की बात कही थी। 

शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने मीडिया से गुजारिश करते हुए कहा कि इस तरह की उलझन पैदा न करें। अहमदनगर लोकसभा सीट पहले भी राकांपा के पास थी और आगे भी राकांपा से पास ही रहेगी। उन्होंने कहा मेरी बात शरद पवार और जयंत पाटिल से हुई है और साफ है कि यह सीट राकांपा के पास ही रहेगी। अजीत से संवाददाताओं ने अहमदनगर के बदले पुणे लोकसभा सीट लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह झूठी खबर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर सुजय पाटिल पहले ही कह चुके हैं, 'चाहे मुझे पार्टी ही क्यों न बदलनी पड़े लेकिन लडूंगा तो अहमदनगर सीट से ही'। अहमदनगर जिले में दो सीटें हैं जिनमें अहमदनगर के अलावा शिर्डी आरक्षित सीट है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें