फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 6 उम्मीदवारों का किया एलान

Sat, 02 Mar 2019 01:57 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों का एलान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अब तक 6 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। दिल्ली में कुल 7 लोकसभा क्षेत्र हैं। ये सीट हैं:
विज्ञापन

 
  1. पूर्वी दिल्ली से आतिशी मार्लेना
  2. उत्तर पूर्वी से दिलीप पांडे
  3. उत्तर पश्चिम से गुग्गन सिंह
  4. नई दिल्ली से बृजेश गोयल
  5. चांदनी चौक से पंकज गुप्ता
  6. दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा
पश्चिमी दिल्ली से किसी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। फिलहाल पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। 2014 में हुए चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल कई मंचों से, कई बार कह चुके थे कि वो दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को 'लालायित' हैं। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का बयान आया था कि उनसे अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की गई है। 

आतिशी मार्लेना, दिलीप पांडे, और राघव चड्ढा, पार्टी के शुरुआती दिनों से ही जुड़े हुए हैं। ये तीनों नेता, आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता की भूमिका भी निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें