फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में 12 मई को 168 केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की घोषणा

Wed, 08 May 2019 10:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा मतदान होगा। 11 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुछ पार्टियों ने हिंसा और धांधली होने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


जिसके बाद चुनाव आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अपने पर्यवेक्षकों से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया। आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर अपने निर्णय की जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि त्रिपुरा के 29 विधानसभा क्षेत्रों के 168 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान रद्द कर वहां 12 मई को फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।

11 अप्रैल को हुए चुनाव के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आई थी। जिसे लेकर माक्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने सत्तारुढ़ भाजपा पर मतदान के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था। हालांकि भाजपा ने इसे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें