फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: उम्र है 102 साल लेकिन कभी नहीं डाला वोट, इस बार पहली बार करेंगी मतदान

Mon, 01 Apr 2019 08:02 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वृद्ध मतदाता (संकेतात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एक तरफ जहां पहली बार वोट देने वाले युवाओं के उत्साह की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ रायपुर की रहने वाली रुक्मिणी दीवान का पहला वोट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन


रायपुर में महिला और बाल विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा 'मोर रायपुर-वोट रायपुर' नाम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग के कर्मचारी शहर के घरों में घूम-घूम कर लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। 

महिला और बाल विकास पर्यवेक्षक अनुपमा तिवारी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। इसी अभियान के दौरान उनकी मुलाकात रायपुर शहर के टाटीबंध की रहने वाली रुक्मिणी दीवान से हुई। रुक्मिणी  दीवान की उम्र 102 साल है, और उन्होंने आज तक कभी भी मतदान नहीं किया है। पर्यवेक्षक अनुपमा तिवारी  से बातचीत में रुक्मिणी ने बताया कि शुरू से ही बड़े और संयुक्त परिवार में रहने के कारण उन्होंने शायद ही कभी घर से बाहर कदम रखा, और इसलिए आज तक कभी वोट नहीं दे पाईं। 
विज्ञापन


हालांकि जब अनुपमा ने उन्हें बतौर नागरिक उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में समझाया तब वे लोकसभा चुनाव 2019 में वोट देने के लिए तैयार हो गईं। 23 अप्रैल को रायपुर में होने वाले चुनावों में वो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें