लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। भाजपा पर हमेशा से ही हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगता रहा है। वहीं पार्टी में कुछ नेता ऐसे हैं जिन्हें यदि कट्टर हिंदू छवि वाला कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। मगर हिंदुत्व को खतरनाक बताने वाला विपक्ष इन्हें चुनाव में हराने में असफल रहा है और यह जीत की दहलीज पर नजर खड़े दिख रहे हैं।