कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है, "कनाडा की सरकार की ओर से, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चुने जाने पर बधाई देता हूं। शिक्षा, निवेश, इनोवेशन, व्यापार और जलवायु परिवर्तन से लड़ाई के माध्यम से कनाडाई और भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मैं उनके साथ काम करना जारी रखूंगा।"