प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत से भी अधिक सीट हासिल कर एक बार फिर सत्ता अपने नाम कर ली है। वहीं विपक्ष को जितनी सीटों की उम्मीद थी, उतनी भी नहीं मिल पाईं। ऐसे में ये जानना भी बेहद जरूरी है कि विदेशी मीडिया इस जीत को किस तरह से देखता है।
भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिली प्रचंड जीत पाकिस्तानी मीडिया में सुर्खियों में रही। डॉन न्यूज ने 'इंडिया विन्स अगेन' में लिखा, आम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। हालांकि अखबार ने लिखा, "कोई भी जीते वहां कई चुनौती हैं, जिनका भारत को सामना करना ही होगा। गिरती जीडीपी, कृषि समस्या, गरीबी, पानी और स्वास्थ्य संंबंधित परेशानी, शिक्षा से जुड़ी परेशानी, अनुसूचित जाति और जनजाति के बाद मुस्लिम सबसे गरीब।" इसमें आगे लिखा है कि केवल चुनाव के परिणामों से सब कुछ नहीं बदल जाएगा।
भाजपा की यह जीत दक्षिणपंथी पार्टी की जीत कम और मोदी के काम की ज्यादा है। मोदी ने जिस तरह से पिछले पांच सालों में देश-विदेश में जनमत बनाया और जमीनी स्तर पर विकास के काम किए वह पार्टी को जीत दिलाने के लिए विकास के काम किए वह पार्टी को जीत दिलाने के लिए काफी थे। इसके अलावा मोदी ने राष्ट्रवाद को जिस शैली में जन-जन तक पहुंचाया वह भी उसने भी उन्हें लाभ दिलाया।