फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा से हारने के बाद बोले दिग्विजय- गोडसे की विचारधारा के जीतने से चिंतित हूं

Fri, 24 May 2019 05:14 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की जीत पर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा की जीत हुई है, जबकि गांधी की विचारधारा हार गई है। यह मेरे लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन

बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया। भोपाल भाजपा की परंपरागत सीट रही है और यहां से पार्टी लंबे वक्त से चुनाव जीतती आ रही है, लेकिन इस बार इस सीट पर दिग्विजय सिंह के खड़े होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें