सुकुमार सेन की ही बदौलत प्रत्याशियों ने 4500 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें से 489 सीटें लोकसभा चुनाव की थी और बाकी राज्यों के विधानसभा चुनाव की।
सुकुमार सेन का यही अनुभव भारत में पहला आम चुनाव संपन्न कराने में उनके काम आया। 1951 के पहले आम चुनाव में भारत में मतदाताओं की संख्या 17 करोड़ से ज्यादा थी। सुकुमार सेन की ही बदौलत प्रत्याशियों ने 4500 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें से 489 सीटें लोकसभा चुनाव की थी और बाकी राज्यों के विधानसभा की। चुनाव के लिए भारत भर में 2,24,000 मतदान केंद्र बने और 56,000 अधिकारियों की तैनाती हुई। छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर 16,500 क्लर्कों को चुनाव के लिए नियुक्त किया गया। 20 लाख से ज्यादा स्टील के बक्से बनाए गए। उस वक्त चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुआ था। स्टील के बक्से बनाने में 8200 टन स्टील लगा। उसके बाद सबसे बड़ी चुनौती थी इन स्टील के बक्सों को अलग-अलग पोलिंग बूथ तक कैसे ले जाया जाए।
सुकुमार सेन को भारत में सफल इलेक्शन कराने के बाद सूडान भी इलेक्शन कराने के लिए बुलाया गया।
इसके लिए 280,000 सहायक लगाए गए। 224,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इस चुनाव को संपन्न करवाया। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में चुनाव ढांचे के जनक सुकुमार सेन को इसके लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी होगी। इसकी बदौलत ही सुकमार सेन को सूडान में भी चुनाव करने के लिए बुलाया गया। सुकुमार सेन के काम से प्रभावित होकर सूडान ने उन्हें अपने यहां पहले संसदीय चुनाव कराने के लिए आमंत्रित किया।
कहा जाता है कि सुकुमार सेन की बदौलत ही भारत के दूसरे आम चुनाव में सिर्फ 4.5 करोड़ रुपए से भी कम का खर्चा आया था।
सुकुमार सेन ने न सिर्फ भारत का पहला लोकसभा चुनाव संन्न करवाया बल्कि उन्होंने 1957 का दूसरा लोकसभा चुनाव भी करवाया। कहा जाता है कि सुकुमार सेन की बदौलत ही भारत के दूसरे आम चुनाव में 4.5 करोड़ रुपए की बचत हो सकी। क्योंकि सुकुमार सेन ने पहले आम चुनाव के लाखों बैलेट बॉक्स को बचा लिया था और दूसरे लोकसभा चुनाव में भी इन्हीं बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सुकुमार सेन के इसी योगदान की बदौलत उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सही मायने में कहा जाए तो सुकुमार सेन भारतीय लोकतंत्र के असली हीरो थे।