फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting: नई सरकार के गठन से पहले जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा की अहम बैठक, अमित शाह भी मौजूद

Thu, 06 Jun 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नीत एनडीए सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट चुकी है। मंगलवार को जारी नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह से पहले आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक बुलाई गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर चर्चा 
इस बैठक में गठबंधन पार्टियों का मंत्रिमंडल में स्थान से लेकर पार्टियों के नेताओं के चयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर एनडीए की शुक्रवार को बैठक होने की संभावना है। अगले हफ्ते तक नई सरकार के शपथ लेने की उम्मीद है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गठबंधन पार्टियों के साथ एक बैठक की। 

इन दो पार्टियों पर निर्भर है नई सरकार
भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल (जेडीयू) के नेताओं ने भी पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ विचार विमर्श किया। हालांकि, अबतक क्षेत्रीय पार्टियों ने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय पार्टियां केंद्रीय सरकार में कई अहम मंत्री पद की मांग कर सकते हैं। एनडीए गठबंधन में 19 सांसदों के साथ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ सबसे बड़ी पार्टी और 12 सांसदों के साथ जनता दल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार इन दो पार्टियों पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि देश की 543 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने 292 पर और इंडिया ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें