फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: पहले दौर के मतदान के लिए प्रचार खत्म, आखिरी दिन मचा जबरदस्त घमासान

Tue, 09 Apr 2019 09:58 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महासंग्राम में बदल चुके लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल के बीच पहले चरण के मतदान शुरू होने में बस दो दिन शेष रह गए हैं। आज पहले चरण का प्रचार अभियान भी थम जाएगा। यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन

09 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत के मामले में चुनाव आयोग ने कहा, यहां मतदान पहले से तय शेड्यूल के आधार पर ही होगा। 

-कोयंबटूर में पीएम मोदी की रैली।  -माकपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार में वायुसेना की कार्रवाई का जिक्र कथित तौर पर वोट के लिए किये जाने की मंगलवार को चुनाव आयोग से शिकायत की है। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य नीलोत्पल बसु ने आयोग को पत्र लिखकर कहा कि मोदी ने एक चुनावी सभा में पहली बार मतदाता बने युवाओं से अपना वोट बालाकोट हवाई हमला करने वालों को देने की अपील की थी। उन्होंने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये आयोग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


- कूच बिहार के एसपी के तबादले को लेकर टीएमसी ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, आदेश को एकपक्षीय और पक्षपातपूर्ण बताया।  

-कोयंबटूर में पीएम मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से कहा, जिस तरह कोई अपना पहला वेतन किसी शुद्ध काम के लिए समर्पित करता है, मैं अपील करता हूं कि अपने पहला वोट का इस्तेमाल भी बड़े काम के लिए करें। एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए करें। 


-मध्यप्रदेश में छापों पर पीएम मोदी ने आज चुनावी रैली के दौरान एक बयान दिया कि कांग्रेस कहती है कि चौकीदार चोर है, अब पता लगा कि असली चोर कौन है। 
इस पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने पलटवार किया है। पटेल ने कहा, "वो तो सरकार में अगर नहीं हों या कुछ दिन के लिए सरकार अगर हमारे पास आ जाएगी तो पता चलेगा कि सबसे बड़ा चोर कौन है?" 

-ओडिशा के पुरी में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने निकाला रोड शो। पुरी से उम्मीदवार संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहे मौजूद। 
 


-11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में ज्यादातर सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 के बीच होगा। हालांकि, वाम अतिवादी क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी राज्यों में समय सुबह 7 से 5 बजे, 7 से 4 बजे और 7 से 3 बजे के बीच रहेगा। 

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गया में कहा, "हम लोग 'न्याय' योजना का पैसा डालकर 'मेक इन गया', 'मेक इन बिहार' करके दिखाएंगे। 'मेक इन राजस्थान', 'मेक इन यूपी', 'मेक इन केरल', 'मेक इन कर्नाटक', सबको जोड़कर 'मेक इन इंडिया' बनता है मोदी जी। 

-लोकसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला। भाजपा के विधायक भीमा मंडावी के काफिले में हुआ धमाका। बस्तर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को मतदान भी है। 
पढ़ें पूरी खबर

-सहारनपुर में बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा: हमें जीत की उम्मीद है। भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है। कांग्रेस के लिए समर्थन है। मैं लोगों से कैराना, सहारनपुर और बिजनौर के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करती हूं ताकि वो बड़े अंतर से जीतें।

-चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एसपी अभिषेक गुप्ता का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अमित कुमार सिंह को तैनात किया गया है।

-महाराष्ट्र के लातूर में बोले पीएम मोदी: पहली बार मतदान करने वालों से प्रार्थना करता हूं, बहुत सोच समझ कर वोट देना है। आप अपना वोट देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को समर्पित कर सकते हैं। आपका पहला वोट किसी को अपना घर, मुफ्त में अस्पताल में इलाज मिले, इसके लिए समर्पित हो सकता है। 
पढ़ें पूरी खबर

-असम की रैली में बोले राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी सरकार ने केवल अमीर लोगों को लाभ दिया है

-चेन्नई में रजनीकांत ने कहा, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तभी से मैं नदियों को जोड़ने की वकालत कर रहा हूं, उन्होंने मेरे विचार का समर्थन किया था। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो लोग खुश होंगे। 

-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली 
-कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पीएम मोदी: हमने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हमला किया, लेकिन भारत में कुछ लोगों को दर्द महसूस हुआ। यहां के सीएम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता की बात नहीं बताई जानी चाहिए क्योंकि इससे वोट बैंक को खतरा होता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, आपका वोट बैंक भारत में है या पाकिस्तान में? 



-पूर्ण बहुमत न मिलने की सूरत में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री बनने की अटकलों पर राजनाथ सिंह ने कहा, "ये सब काल्पनिक बातें हैं। ख्याली पुलाव है बस और कुछ नहीं। हमें पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, यहां तक कि दो-तिहाई भी मिल सकता है। मोदीजी पीएम होंगे, इस बारे में संदेह नहीं है।"

-बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार पूर्व जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने नामांकन भरा।
 
-राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मुझसे बहस करने से डरते हैं? मैं इसे आपके लिए आसान बना सकता हूं। इसे खुली किताब वाला इम्तिहान बना देते हैं ताकि आप तैयारी कर सकें। 1.राफेल+अनिल अंबानी 3.नीरव मोदी 4. अमित शाह+नोटबंदी 
पढ़ें पूरी खबर
 


-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर 

-शिवहर से सैयद फैसल अली को उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद से राजद के अंदर घमासान जारी है। फैसल अली को शिवहर सीट से हटाने की मांग को लेकर आज राबड़ी आवास के समक्ष राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया गया। नाराज समर्थकों का कहना था कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति बनी की स्थानीय को छोड़कर एक बाहर वाले को टिकट दे दिया गया। हालांकि इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक मेहता ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक नहीं माने। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यहां से अंगेश कुमार को टिकट दिलाना चाहते थे।

-सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा कि फिल्म देखना सेंसर बोर्ड का काम है। कोर्ट ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग को देखना चाहिए कि फिल्म की वजह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए और उनके बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। 
 


-महाराष्ट्र के लातूर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी: मुझे पता लगा कि आप सुबह साढ़े नौ बजे से यहां बैठे हैं, मै आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे। कांग्रेस के घोषणापत्र में जो बातें हैं, वो पाकिस्तान की भाषा है। नक्सल, माओवाद से मुक्त देश का संकल्प लिया है। हमने आदिवासियों तक विकास का पूरा फायदा पहुंचाया। 

-मध्यप्रदेश और अन्य जगहों पर आयकर विभाग के छापों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को बुलाया है। 

-जेएनयू की छात्र राजनीति से आम चुनाव के अखाड़े में उतरे कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट से अपना नामांकन दाखिल करने निकल चुके हैं। रोड शो में जेएनयू में उनकी साथी रहीं शेहला रशीद भी साथ नजर आ रही हैं। कन्हैया के काफिले में लाल सलाम के नारे लग रहे हैं। 

-उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों के लिए बहुजन समाज पार्टी ने सूची जारी की है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। धौरहरा से अरसत अहमद सिद्दिकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज से सीएम वर्मा, फतेहपुर सुखदेव प्रसाद और कैसरगंज से चंद्रदेव राम यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। 


-भाजपा के संकल्प पत्र को राहुल गांधी ने अदूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र चर्चाओं के बाद बनाया गया है, यह करोड़ों भारतीय लोगों की आवाज है। यह बुद्धिमान और शक्तिशाली है। वहीं, भाजपा का घोषणापत्र बंद कमरे में बनाया गया है। यह एक अलग व्यक्ति की आवाज है, अदूरदर्शी है और घमंड से भरा है। 

 



-पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11 अप्रैल को मतदान। 

-कन्हैया कुमार आज बेगूसराय से अपना नामांकन करेंगे। भाजपा ने बेगूसराय से गिरिराज सिंह को टिकट दिया है। 

-उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।  

 





-उत्तर प्रदेश में रूठों को मनाने और लुभाने के लिए कांग्रेस एक और ‘छोटा’ घोषणापत्र लाएगी। इसमें शिक्षामित्रों समेत यहां के अस्थायी कार्मिकों और किसानों की स्थानीय समस्याओं से संबंधित ठोस आश्वासन होंगे। इस घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एक-दो दिन में जारी होने की पूरी उम्मीद है।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असम और बिहार के दौरे पर रहेंगे।

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के लातूर, कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूर, तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैलियां करेंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें