फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल : चुनाव आयोग ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघन

Tue, 30 Apr 2019 09:52 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani
विज्ञापन

चार चरणों के चुनाव के बाद देश की 70 फीसदी लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।

30 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

- आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग का फैसला आया है। चुनाव आयोग का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।कांग्रेस ने रैली में पीएम के द्वारा सेना के शौर्य के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

विज्ञापन

 



-चुनाव आयोग ने प. बंगाल के सीईओ को इस बात की इजाजत दी कि विधानसभा चुनाव के लिए मध्यमा उंगली पर स्याही लगा सकते हैं। अगर किसी कारणवश दोबारा मतदान होता है तो अनामिका उंगली पर स्याही लगा सकते हैं।    
 


-चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई। आचार संहिता तोड़ने का आरोप। बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा प्रतिबंध।
विज्ञापन

 

-लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से अपनी मुलाकात पर आलोचना होने के बाद मीडिया को इस मुद्दे को तूल देने के लिए मंगलवार को जिम्मेदार ठहराया। हाजरा मार्च में ही तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आये हैं। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के सिलसिले में तृणमूल से निकाला गया था। तृणमूल कांग्रेस के नेता अणुब्रत मंडल से उनकी मुलाकात के बाद पुरानी पार्टी में उनके लौटने की अटकलें शुरू हो गयीं और भाजपा के नेता नाराज हो गए। हाजरा ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष मंडल से उनके पार्टी दफ्तर में मुलाकात की थी। उसी दिन बीरभूम जिले की दो सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान हुआ। जादवपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हाजरा ने पार्टी नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने कल अणुब्रत मंडल से शिष्टाचार भेंट की थी। राजनीति से इसका कोई लेनादेना नहीं है। कुछ दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था तो मैं उनसे मिलने गया था। इसमें गलत क्या है? मीडिया ने अनावश्यक तरीके से इसका राजनीतिकरण किया है। 

-बांदा रैली में अखिलेश यादव: कह रहे हैं कि पानी की जगह हम जल संसाधन मंत्रालय बना देंगे। एक बार भाजपा के लोगों ने गंगा साफ करने के लिए मंत्रालय बनाया था। और इस बार जो मंत्रालय दिया था, उनकी टिकट साफ कर दी। 
 


-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कहा, मेरे पास एक ही वोटर आई डी कार्ड है राजेंद्रनगर से, दूसरा वोटर आईडी कार्ड नहीं है। बता दें कि आतिशी मर्लेना ने गंभीर पर दो आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है। 
 


-महाराष्ट्र के सीएम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव आचार संहिता में ढील देने की गुहार लगाई ताकि राज्य के सूखाग्रस्त 151 तालुका में मदद पहुंचाई जा सके। केंद्र सरकार ने इसके लिए 4714 करोड़ का बजट पास किया है। 
 


-बाराबंकी रैली में पीएम मोदी: कुछ दिन पहले तक जो लोग कौन बनेगा प्रधानमंत्री खेल रहे थे, अब चौथे चरण के बाद लुकाछिपी का खेल, खेल रहे हैं। जनता ने इनके सारे सपनों को चार चरण में चूर-चूर कर दिया है। 
 


- वाराणसी सीट पर न लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान, मैंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और यूपी के साथियों से सलाह मश्विरा किया। सभी ने माना कि मेरे उपर 41 सीटों की जिम्मेदारी है। मुझे महसूस हुआ कि उन्हें बुरा लगेगा अगर मैं एक ही जगह पर फोकस करूं। 
 


-अवमानना केस में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है। अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के हलफनामे की भाषा पर नाराजगी जताई है। सीजेआई ने कहा कि राहुल गांधी कैसे कोर्ट के हवाले से आरोप लगा सकते हैं।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के वकील मुकुल रोहतगी ने सुपीम कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर कोर्ट के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'चौकीदार चोर' शब्द कहे हैं। इसके लिए राहुल ने सिर्फ पछतावा जताया है। अवमानना मामले में कानून बिना शर्त माफी से शुरू होता है।   
 




-राहुल गांधी के प्रचार के लिए अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि आपलोग शिकायत जरुर करें, इससे पता चलता है कि लोकतंत्र मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि किसान सम्मान योजना के तहत साल में छह हजार रुपए देंगे। यानि कि महीना में में 500 रुपए। यह किसान सम्मान योजना है या किसान अपमान योजना। लोगों से उन्होंने राहुल गांधी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। 

-प्रियंका ने राहुल गांधी के नागरिकता विवाद को बकवास बताते हुए कहा कि पूरा हिन्दुस्तान जानता है- राहुल गांधी भारतीय हैं। यहां जन्मे हैं और पले-बढ़े हैं।
 


-राहुल की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रैली, कहा- कर्ज ना चुकाने पर किसानों को जेल नहीं होगी। हम यहां दो हिंदुस्तान नहीं होने देंगे। कांग्रेस की सरकार आ रही है। मोदी सरकार ने राफेल घोटाले में 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दिया है। चौकीदार...चोर है। 

-ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चुनाव आयोग से शिकायत करने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट से निकलते समय संयोगवश उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हो गई। 

-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया आरोप: प्रधानमंत्री खरीद-फरोख्त में शामिल, उनकी उम्मीदवारी निरस्त होनी चाहिए।

-राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे विवाद के बाद गृह मंत्रालय की नोटिस पर गृहमंत्री रजनाथ सिंह ने कहा कि इसका चुनाव से लेना देना नहीं है। जब कोई सांसद गृह मंत्रालय को शिकायत करता है तो पूछताछ और कार्रवाई जरुरी होती है। यह कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया है। 
 



-पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के भाषणों पर आपत्ति के बाद चुनाव आयोग की अहम बैठक चल रही है। सभी पर चुनावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।




-बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित हो गया है। 



-चौथे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सिलिगुड़ी के माटीगारा इलाके में एक भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष और उनके भाई को भी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद दोनों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 



-मध्यप्रदेश के गुना शिवपुरी से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूर पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पिछले महीने 23 मार्च को बसपा के तीन पूर्व विधायक सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे। इनमें एक रालोद नेता भी शामिल है। राज बब्बर ने बसपा के पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, ठाकुर सूरजपाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा, सादाबाद से रालोद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, अकोला के ब्लाक प्रमुख ओंकार सिंह चाहर को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

-वाराणसी से सपा के उम्मीदवार बनाए गए तेज बहादुर सिंह ने कहा कि उनका मुद्दा जवान और किसान हैं। साथ ही रोजगार भी बड़ा मुद्दा है। लोग तय करेंगे कि देश का असली चौकीदार कौन है। वह अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं। 



-पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 नेताओं की इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए उदित राज को भी जोड़ा है। पूरी सूची यहां देखें:



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में रैलियां करेंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में वह भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम उत्तर प्रदेश के बहराइच और बाराबंकी में चुनावी सभाएं करेंगे। इधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान में एक और मध्यप्रदेश में तीन चुनावी रैलियां करेंगे। 

विज्ञापन


-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। टीकमगढ़, दामोह और पन्ना में उनकी चुनावी रैलियां होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें