छह चरणों में 483 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। कल होने वाले सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे समेत कई दिग्गजों की किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद होगी। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
-मध्य प्रदेश के झाबुआ में भीषण गर्मी से निपटने के लिए पोलिंग पार्टी को प्याज भी दिए गए हैं।
-भाजपा ने मायावती पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लखनऊ के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि सातवें चरण के चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मायावती ने ट्वीट कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की।
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को सूबे में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि राज्य में बिना केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के निष्पक्ष चुनाव संपन्न हों।
-तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने वकील के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानहानि का नोटिस भिजवाया है। उन पर TMC leader & nephew of West Bengal CM Mamata Banerjee, Abhishek Banerjee through his lawyer sends a defamation notice to Prime Minister Narendra Modi for alleged derogatory remarks made against him in a public rally on 15 May, held in Diamond Harbour in West Bengal. (file pic)
-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बसपा अध्यक्ष मायावती से की मुलाकात।
-तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेता मुकुल रॉय के बंगाल छोड़ने की मांग करते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। चिठ्टी में कहा गया है, "वो दिल्ली के मतदाता हैं। 48 घंटे के प्रतिबंधित समय के दौरान वो कानूनी तौर पर ऐसे किसी संसदीय क्षेत्र में नहीं रह सकते जहां 19 मई को चुनाव है।"
-वाईएसआर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से नतीजे वाले दिन यानि कि 23 मई को आंध्र प्रदेश में अतिरिक्त केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति की मांग की है। साथ ही चित्तूर के जिलाधिकारी और राप्ताड़ू के रिटर्निंग अधिकारी पर टीडीपी को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की भी मांग की है।
-भाजपा कार्यकर्ता अनूप सिंह चंदन ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजभर पर आरोप है कि उन्होंने गाजीपुर रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया।
-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के मुखिया एन. चंद्रबाबू नायडू ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से दिल्ली में मुलाकात की।
-सुनील अरोड़ा ने अशोक लवासा की चिट्ठी पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं कि चुनाव आयोग के तीनों सदस्य एक-दूसरे की नकल करें। इससे पहले भी इतनी बार हुआ है कि आयोग के सदस्यों के बीच राय बंटी हुई रही है। ऐसा हो सकता है, होना चाहिए।
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मोदी-शाह को क्लीनचिट के मुद्दे पर विरोध जताते हुए लवासा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने आयोग की बैठक में जाना भी छोड़ दिया है।
-मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा: "चुनाव आयोग मोदीजी का पिठ्ठू बन चुका है। अशोक लवासा जी की चिट्ठी से साफ है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके सहयोगी लवासाजी की जो भिन्न राय है, मोदीजी और अमित शाह को लेकर उसको भी रिकॉर्ड करने को तैयार नहीं हैं।"
-दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 'दिल्ली में अंतिम समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस के खाते में शिफ्ट हो गए' वाले बयान पर दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह नहीं जान पा रहीं कि केजरीवाल कहना क्या चाह रहे हैंं। हरेक व्यक्ति को उनकी पसंद की पार्टी को वोट करने का अधिकार है। दिल्ली के लोग न आप सरकार के मॉडल को पसंद करते हैं और न ही समझ पाए हैं।
-
गुजरात:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूजा करने सोमनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया।
-जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं, इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। 23 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो देश के सामने तस्वीर सामने आ जाएगी कि आगे क्या डेवलपमेंट होता है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और पूजा के बाद उन्होंने वहां की स्थितियों का जायजा लिया। वह वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे थे।
-तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से भी मिले थे। चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ही लखनऊ जाएंगे, जहां बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे।
-रविवार को होने वाले सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में रहेंगे, जहां वह केदारनाथ का दर्शन करेंगे। वहीं, कल वह बदरीनाथ धाम जाएंगे। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में रहेंगे, जहां वह सोमनाथ मंदिर जाएंगे।
-रविवार को सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। सातवें चरण में सबसे अधिक 170 दागी उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, अनुप्रिया पटेल, मनोज सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक सरकार, भोजपुरी एक्टर रविकिशन सरीखे दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।