फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: ओडिशा में बोले शाह, 'भगवा आतंक' शब्द के जन्मदाता दिग्विजय के खिलाफ लड़ेंगी साध्वी

Wed, 17 Apr 2019 08:41 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है। कल देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन में लगे है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए भी सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।

17 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

 -ओडिशा में बोले अमित शाह: समझौता एक्स्प्रेस पर जो हमला हुआ, उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकवाद है, भगवा आतंकवाद है और साधु-साध्वियों को जेल में डाला। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 'भगवा आतंक' शब्द के जन्मदाता दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ाने का काम भाजपा करने वाली है।"
विज्ञापन


-गुजरात के आणंद में बोले पीएम मोदी: "कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वो देशद्रोह के कानून को हटाना चाहती है ताकि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और बाकी देश में नक्सलवाद और मजबूत हो सके। टुकड़े-टुकड़े गैंग देश के टुकड़े करने की अपनी शरारत खुले आम कर पायें।"

-योगगुरु रामदेव ने जोधपुर में कहा: देश के भीतर और बाहर राष्ट्र-विरोधी ताकतें और कई ईसाई-इस्लामिक देश मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए हजारों करोड़ की फंडिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा बोली- हम तैयार हैं
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह का कहना है कि हम तैयार हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अब चुनाव के कार्य में ही लग गई हूं। भाजपा की 22वीं सूची में प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से टिकट मिला है। वह, यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती देंगी। 
 

-कर्नाटक के चिंचोली विधानसभा सीट के लिए 19 मई को उप-चुनाव संपन्न होगा। मतगणना 23 मई को होगी।  
-चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के आवास की जांच की है।  


भाजपा की 22वीं सूची में मध्यप्रदेश के 4 नाम, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 22वीं सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश के चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिला है। वह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने गुना से डॉक्टर केपी यादव को टिकट दिया है। वहीं, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट मिला है। 
 



मायावती के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप
बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। मायावती पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया है। शिकायत रैगर महासभा की तरफ से दर्ज कराई गई है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर लगे प्रतिबंध को लेकर नया निर्णय आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग में पीएम मोदी की बायोपिक की स्क्रीनिंग चल रही है और सात निर्वाचन अधिकारी मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को पूरी फिल्म देखने और उसके बाद ताजा निर्णय देने का निर्देश दिया था।
 




राजद नेता अली अशरफ ने इस्तीफा दिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दरभंगा से चार बार सांसद रहे राजद के कद्दावर नेता अली अशरफ फातमी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा के अलावा किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से 18 अप्रैल को मधुबनी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

नमो टीवी पर हो सकेगी लाइव कवरेज: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने 'नमो टीवी' को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने 'नमो टीवी' पर मतदान से 48 घंटे पहले किसी भी रिकॉर्डिड सामग्री के प्रसारण पर पाबंदी लगाई है। आयोग का कहना है कि नमो टीवी पर चुनाव की लाइव कवरेज हो सकती है।
 



-पूर्व भाजपा विधायक राजू कागे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कुमारस्वामी के रंग को लेकर विवादित बात कही है।

- चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने एआईएडीएमके नेता देवदास के आवास पर छापेमारी की। 



-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बायोपिक बाघिनी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। पार्टी ने रिलीज से पहले समीक्षा की मांग की है। चिट्ठी में ये हवाला भी दिया गया है कि हाल में नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी रोक लगी थी। ममता की बायोपिक 3 मई को रिलीज होनी है। 
 



-चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सामान की जांच की है। उड़नदस्ते ने राउरकेला में पटनायक के सामान की जांच की।
   
बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ: डेरेक ओ ब्रायन 
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि बंगाल ममता बनर्जी के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नहीं पता कि वो कितनी सीटें जीतेगी। कभी कहते हैं कि 42 सीटों में से 30 सीटें जीतेंगे तो कभी कहते हैं कि 50 सीटों में से 42  सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सपने देखने दो बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है। 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो हम देखते हैं कि भाजपा कहां सिमटती है।
   

शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
एनसीपी मुखिया शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैसे पता होगा कि परिवार कैसे चलता है? पवार ने कहा कि मैं इससे आगे भी कह सकता हूं लेकिन ऐसा कहकर मैं निम्न स्तर पर नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि पवार साहब अच्छे आदमी हैं लेकिन, उनके यहां घरेलू समस्या है। उनका भतीजा उनके हाथ से निकल गया है। पवार ने कहा कि मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि उनको मेरे घरेलू मामले से क्या लेना-देना है?  


सिद्धू का तंज- पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, सबको रामदेव ही बना दो
कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा,  पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि सबको बाबा रामदेव ही बना दो। उन्होंने कहा कि अरे नरेंद्र मोदी यह राष्ट्रभक्ति है, पेट खाली है और योग कराया जा रहा है।  



हार के डर से वायनाड भाग गए राहुल गांधी: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी में हारने का डर सता रहा है इसलिए, ही वह केरल के वायनाड भाग गए। गोयल ने कहा कि राहुल ने भारत की जनता के ऊपर से अपना विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि केरल की जनता राहुल गांधी को हराएगी ताकि अगले चुनाव में वह किसी दूसरे देश के निर्वाचन क्षेत्र का रुख करेगी।

 



कांग्रेस वाले पूरे पिछड़े  समाज को ही चोर कहने लग गए हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि अनेक बार कांग्रेस और उनके साथियों ने मेरी जाति बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन इस बार वह इससे आगे बढ़ गए हैं और पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लग गए हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब मेरी हैसियत और जाति बताने वाली गालियों से आगे बढ़ गई है और पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कह रही है।

 

मैसूर से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत

मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रताप सिम्हा के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ कर्नाटक महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रताप सिम्हा पर एक महिला ने शीरीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।




जातीय समीकरण बैठाने के लिए रामनाथ कोविंद को बनाया गया राष्ट्रपति:  अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मेरा ऐसा मानना है कि रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति जातीय समीकरण बैठाने के लिए बनाया गया और आडवाणी साहब छूट गए। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गुजरात के चुनाव आ रहे थे और वे घबरा चुके थे कि हमारी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है। 

 




चुनाव लड़ूंगी, जीतूंगी भी: साध्वी प्रज्ञा
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि वह चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। उन्होंने कहा, मैं औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई हूं। चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। हालांकि, उन्होंने भोपाल का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि वह यहां से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। उनके इस इशारे से ऐसे संकेत मिले हैं।

आजम खान के बयान पर बोले रवि किशन, चुनाव के दौरान मर्यादा बरतना जरूरी

सपा-बसपा गठबंधन के रामपुर से प्रत्याशी आजम खान के भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर दिए विवादित बयान पर रवि किशन का बयान आया है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान मर्यादा बरतना जरूरी है। गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन का कहना है कि जया प्रदा इंडस्ट्री में हमारी वरिष्ठ हैं, हम उनका बेहद सम्मान करते हैं। महिलाओं पर इस तरह के अमर्यादित बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जया प्रदा रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं तो क्या आप उनपर इस तरह की टिप्पणी करेंगे?
 

 

हम नहीं डरते, बंगाल की जनता ममता के साथ है: टीएमसी नेता मदन मित्रा

टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा- बंगाल की जनता ममता के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल भाजपा के साथ हो सकते हैं लेकिन बंगाल की जनता ममता के साथ है। हम नहीं डरत हैं। उन्होंने यह बात अनुब्रत मंडल की बात पर कही है। मदन मित्रा ने कहा कि मैंने अनुब्रत मंडल का बयान नहीं देखा, लेकिन हम डरते नहीं हैं। उनसे टीएमसी के ही नेता अनुब्रत मंडल के केंद्रीय बलों के डर वाली बात पर सवाल पूछा गया था।

 



 

वायनाड में बोले राहुल - मोदी जैसा नहीं, 'मन की बात' करने नहीं आया

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में कहा, मैं यहां 'मन की बात' करने नहीं आया हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां उस राजनीतिज्ञ की तरह नहीं आया हूं जो आपसे यह कहे कि क्या करना है और क्या नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां अपने 'मन की बात' करने नहीं आया हूं। मैं यहां यह समझने के लिए आया हूं कि आपके दिल एंव आत्मा के अंदर क्या है? राहुल गांधी ने कहा कि मैं मोदी जैसा नहीं हूं। मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मैं आपकी समझदारी, ज्ञान एवं विद्वता का सम्मान करता हूं। मैं आपसे कुछ महीने का नहीं, बल्कि जिंदगी भर का रिश्ता बनाने के लिए आया हूं।

 


- रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान को मोगेम्बो कहने को लेकर भाजपा नेता नकवी के खिलाफ केस दर्ज।

'लालू चाहते थे अरुण जेटली चारा घोटाले मामले में दखल दें, नीतीश सरकार गिराने का दिया था ऑफर'

-बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जब झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव के पक्ष में फैसला दे दिया था तो  फिर चारा घोटाले को लेकर दूसरे मामले में ट्रायल की जरूरत नहीं थी। सीबीआई इस निर्देश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय गई थी। सुशील मोदी ने कहा कि जब सीबीआई सुप्रीम कोर्ट गई तो लालू यादव ने प्रेम गुप्ता के जरिए अरुण जेटली को संदेश भेजा। सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव ने उस वक्त धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि 24 घंटे में नीतीश कुमार का इलाज कर दूंगा। सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव और प्रेम गुप्ता दोनों ही अरुण जेटली से मिले थे और उन्हें नीतीश कुमार सरकार को गिराना का ऑफर दिया था। नीतीश कुमार ने कहा कि अरुण जेटली ने साफ मना कर दिया था कि सीबीआई स्वायत्त संस्था है और वह इस मामले में दखल नहीं दे सकते हैं।

 


 

-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिए भोपाल से चुनाव लड़ने के संकेत। कहा- दिग्विजय मेरे लिए कोई चुनौती नहीं। कांग्रेस पहले ही दिग्विजय सिंह को यहां से उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा प्रज्ञा ठाकुर को खड़ा कर सकती है।

-महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- दिल्ली के एसी कमरे वालों को जमीन सच्चाई पता नहीं
महाराष्ट्र के सोलापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।


-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन मंगलवार को वह वायनाड के तिरुनेल्ली मंदिर में पूजा करने पहुंचे। अमेठी के अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

-मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से इंदौर, धार जिले और अन्य जगहों पर हुई 10 से ज्यादा लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी उन्होंने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप देश के पीएम ना कि गुजरात के।
एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफ़ान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ़ गुजरात तक सीमित हैं? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते है।

-पश्चिम बंगाल के चकदाहा से टीएमसी विधायक रत्ना घोष कर के विवादित बोल सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि युद्ध में जीत हासिल करने के लिए कुछ भी जायज या नाजायज नहीं होता। कुछ भी लोकतांत्रिक और अलोकतांत्रिक नहीं होता। आपको किसी भी हद तक जाकर जीत हासिल करनी होती है। हमने 2016 के चुनावों में देखा है कि किस तरह केंद्रीय बलों ने हमारे लड़कों(कार्यकर्ताओं) को पीटा था, लहूलुहान किया था। 
 



-कैलाश विजयवर्गीय का चुनाव लड़ने से इंकार, इधर भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का नाम लगभग तय
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बुधवार सुबह उन्होंने लिखा कि इंदौर की जनता, कार्यकर्ता व देशभर के शुभचिंतकों की इच्छा है कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं, पर हम सभी की प्राथमिकता समर्थ और समृद्ध भारत के लिये नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। पश्चिम बंगाल के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए विजयवर्गीय ने लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता मोदीजी के साथ खड़ी है, मेरा बंगाल रहना कर्तव्य है, अतः मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया हैं।  
 
-इधर, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पहले उमा भारती के नाम की चर्चा जोरों पर थी। भोपाल से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। 

-12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान कल, दो सीटों पर चुनाव टला
चुनाव आयोग की पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार 13 राज्य की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना निर्धारित था। इनमें से तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर मतदान फिलहाल रद्द हो चुका है, जबकि त्रिपुरा की लोकसभा सीट त्रिपुरा पूर्व पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और गुजरात दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र के माढा में सुबह करीब 11 बजे उनकी रैली होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात जाएंगे, जहां हिम्मतनगर में दोपहर करीब तीन बजे, सुरेंद्रनगर में शाम साढ़े चार बजे और आणंद में शाम साढ़े छह बजे रैली करेंगे। 

विज्ञापन


-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं। आज उनका वहां दूसरा दिन है। राहुल आज केरल के कोझीकोड, बंदुर और पलक्कड़ में जनसभाएं करेंगे। 

-इधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी महाराष्ट्र के सांगली में जनसभा करने के बाद ओडिशा जाएंगे, जहां ठेंकनाल और कटक में रैलियों के बाद वह कटक में ही बाक्सी बाजार से चंडी मंदिर तक रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें