फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: 'बीजेपी सरकार का कार्यकाल कुछ दिन और बचा है', टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का दावा

Sun, 26 May 2024 10:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के छह चरण का मतदान हो चुका है। अब सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे की कमियों को जनता के सामने रख रही हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। तो आइए जानते हैं देशभर में आज राजनीतिक परिदृश्य में क्या-क्या हुआ...
 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 26-May-2024

धर्मेंद्र प्रधान का बीजद सरकार पर हमला

ओडिशा के मयूरभंज में केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'मयूरभंज में पढ़े-लिखे आदिवासियों को, पिछड़ी जातियों को, यहां के नागरिकों को रोजगार नहीं मिलता है... यहां पीने के लिए पानी नहीं है, डॉक्टर नहीं हैं, शिक्षा नहीं है... इस बार यहां की सत्ताधारी पार्टी को लोग बेदखल करेंगे।'

08:18 PM, 26-May-2024

अभिषेक बनर्जी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म होने वाला है और उन्होंने भविष्यवाणी की कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर सत्ता में बदलाव आएगा। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने ये दावा किया। बशीरहाट लोकसभा में ही संदेशखाली स्थित है, जहां टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं के यौन शोषण का मामला खूब चर्चा में रहा था। 

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने अपने शासन के दौरान देश के वंचितों को प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भगवा पार्टी को करारा जवाब देने के लिए है। बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि चक्रवात रेमल के मंडराते खतरे के बीच, टीएमसी कार्यकर्ता संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने और उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। 

07:18 PM, 26-May-2024

'पंजाब की सरकार, झोलाछाप सरकार है'- लुधियाना में बोले अमित शाह

पंजाब के लुधियाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सम्मान को खत्म करने का काम किया है। 2 साल में उन्होंने 50 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेकर पंजाब के हर बच्चे पर हजारों करोड़ों रुपए के कर्ज का बोझ लादा है... पंजाब की सरकार झोला छाप सरकार है। पीएम मोदी हर गरीब को 5 किलो अनाज मुफ्त भेज रहे हैं। ये भगवंत मान 5 किलो अनाज पर अपना झोला चढ़ाकर, अरविंद केजरीवाल की तस्वीर छापकर गरीब को दे रहे हैं... खर्चा करना ही था तो पीएम मोदी 5 किलो अनाज देते हैं तुम 2 किलो और दे देते।'


 

विज्ञापन
07:00 PM, 26-May-2024

'खरगे का ज्ञान नहीं चाहिए'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 'बिहार के लोग सब कुछ जानते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे का ज्ञान नहीं चाहिए।' दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'हमें उनसे (भाजपा) भी ज्यादा विश्वास है। हम जीतने वाले हैं और वे हारने वाले हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मुजरा' वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार के लोगों के लिए ये अपमानजनक है... यह बहुत बुरा है और उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी को भी ऐसी चीजें पसंद नहीं आतीं।'

05:53 PM, 26-May-2024

पंजाब के गुरदासपुर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, 'आज सभी राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्ष पंजाब में हैं...मैं उनसे पूछना चाहता हूं, आप पंजाब में वोट मांगने आए हैं...आपकी पार्टियों ने पंजाब का पानी छीन लिया... अकाली दल पंजाबियों की पार्टी है...अगर अकाली दल मजबूत है तो हम सब मजबूत हैं... दिल्ली की सभी पार्टियों से दूर रहें।'

विज्ञापन
05:50 PM, 26-May-2024

पंजाब के होशियारपुर में अरविंद केजरीवाल का रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब होशियारपुर में रोड शो किया।

04:25 PM, 26-May-2024

चंडीगढ़ की रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज पेट्रोल और डीज़ल का दाम क्या है... आज आटा, सब्जी, तेल सब कुछ महंगा है... घर में कोई बीमार पड़ता है तो घबराहट होती है कि किस तरह इलाज करवाएंगे... आज खेती से किसान कमा नहीं पा रहा है... हर खेती के सामान पर पीएम मोदी ने GST लगा दी है... पीएम मोदी से पूछिए किसानों की क्या समस्या है?... वे कुछ नहीं बोलेंगे... वे 10 सालों में किसी किसान के साथ खेतों में नहीं दिखे हैं ये पूछते हुए कि आपकी समस्या क्या है?'

04:23 PM, 26-May-2024

'बिहार की 40 सीटों पर जीतेंगे'

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'तेजस्वी यादव भूल जाते हैं कि हम सभी बिहार के लोग पीएम मोदी को बहुत प्यार करते हैं... इस बार 40 की 40 सीटें पीएम मोदी को देंगे। ये 'बिहारी-गुजराती' करने का प्रयास जो तेजस्वी यादव कर रहे हैं, वे इस बार भी शून्य हो जाएंगे।'

03:13 PM, 26-May-2024

पंजाब में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी: प्रियंका गांधी

पंजाब में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं यहां अच्छा माहौल देख रही हूं और मुझे लगता है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जनता अब भाजपा सरकार से तंग आ चुकी हैं। जनता कांग्रेस पार्टी को समझती है। उन्हें मालूम है कि हमारे नेता ईमानदारी के काम करना चाहते हैं।"

03:02 PM, 26-May-2024

ईवीएम तोड़ने के आरोप में भाजपा उम्मीदवार गिरफ्तार

ओडिशा के खुर्दा जिले में एक भाजपा उम्मीदवार को ईवीएम में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मशीन में खराबी के कारण उन्हें अपना वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा।भाजपा नेता प्रशांत जगदेव अपनी पत्नी के साथ मतदान करने गए थे। मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उनके और वहां मौजूद अधिकारियों के बीच बहस हो गई और गुस्से में उन्होंने मेज पर रखे ईवीएम को धक्का मार दिया, जिससे वह गिरकर टूट गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अविनाश कुमार ने बताया कि विधायक को अधिकारियों की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

02:23 PM, 26-May-2024

अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने की सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात

अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से हैदराबाद में उनके आवास पर मुलाकात की।

02:09 PM, 26-May-2024

बिहार के जहानाबाद में जेपी नड्डा की रैली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के जहानाबाद में चुनाव प्रचार किया। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "2005 से पहले जहानाबाद में तीन बजे के बाद न कोई आता था और न ही जाता था। किसान पलायन कर रहे थे, हत्याएं और अपहरण हो रहे थे। ये तेजस्वी यादव क्या जाने, लालू यादव के राज में बिहार को क्या दंश सहना पड़ा है, क्या बिहार को मुसीबत सहनी पड़ी?"

01:13 PM, 26-May-2024

राहुल गांधी का हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सिरमौर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने हमें वादा किया था कि वह 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमने पता लगाया कि 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं वो 30 लाख नौकरी  हम आपको देंगे। हम हिंदुस्तान के स्नातकों के लिए एक नया अधिकार लाने जा रहे हैं जिसका नाम 'पहली नौकरी पक्की अधिकार'।"

12:13 PM, 26-May-2024

राष्ट्रपति मुर्मू के गांव में एक जून को होगा मतदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उपेरबेड़ा गांव में एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 

12:13 PM, 26-May-2024

मिर्जापुर में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली में उन्होंने कहा, छह चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? इसका सीधा-सीधा कारण है- नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा।

 

11:17 AM, 26-May-2024

अग्निवीर योजना पर विपक्ष से बात करते: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अग्निवीर योजना पर प्रतिक्रियी दी। उन्होंने कहा कि कई सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी और रक्षा विशेषज्ञ अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष भी इसे लेकर सवाल कर रहा है। उन्होंने कहा, जब आप देश की रक्षा और सुरक्षा को लेकर कोई फैसला ले रहे हैं, तो आप विपक्ष से भी बात करते। इसके अलावा अन्य लोगों से भी चर्चा करते। आप इस योजना को जल्दबाजी में लेकर आए और अब कई लोगों को इसमें खामिलां दिख रही है।

10:49 AM, 26-May-2024

वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि वाराणसी में ज्यादा चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं, लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। 

10:16 AM, 26-May-2024

टीएमसी के लिए डायमंड हार्बर क्षेत्र महत्वपूर्ण

लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर इलाके में आगामी चुनाव में घमासान देखने को मिल रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दरअसल, यहां के चुनाव नतीजे पार्टी के भविष्य और राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। डायमंड हार्बर में बड़ी जीत बंगाल में पार्टी की स्थिति को मतबूज कर सकती है। 

10:04 AM, 26-May-2024

Lok Sabha Election Live: 'बीजेपी सरकार का कार्यकाल कुछ दिन और बचा है', टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का दावा

लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब अंतिम चरण का मतदान बाकी है, जिसके लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे। 

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार करेंगे। शाह रविवार को बिहार और पंजाब का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा बिहार में आज तीन जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें