फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर चर्चा, फडणवीस बोले- सहयोगी पार्टियों से बातचीत बाकी

Mon, 27 Nov 2023 05:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सीट बंटवारे के फॉर्मूले के आधार पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संबंधित पार्टियों को उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना जारी रखना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि सहयोगी पार्टियों के साथ बातचीत अभी बाकी है और विचार- विमर्श के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के 48 सीटों में 26 पर भाजपा के चुनाव लड़ने की बात कहने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अब सीट बंटवारे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सहयोगी पार्टियों के साथ चर्चा के बाद 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बात की जाएगी। 
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर फडणवीस ने कही ये बात
सीट बंटवारे के फॉर्मूले के आधार पर फडणवीस ने कहा कि संबंधित पार्टियों को उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सहयोगी पार्टियों के साथ बातचीत अभी बाकी है और विचार- विमर्श के बाद ही फैसला लिया जाएगा। फॉर्मूला के आधार पर सीटें उन्हीं पार्टियों को दी जाएगी, जिसने पहले भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।' 

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा फॉर्मूला स्थिर नहीं है, इसमें बदलाव किया जाएगा और सहयोगी पार्टियों के साथ चर्चा भी होगी। 2019 लोक सभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 41 सीटों से चुनाव लड़े थे, जिसमें से भाजपा को 23 और शिवसेना को 18 में जीत मिली थी। 
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार उन किसानों की मदद करेगी जिनका फसल बेमौसम बारिश की वजह से खराब हो गया था। प्रभावित क्षेत्रों के कलेक्टर पहले क्षतिग्रस्त फसलों का रिपोर्ट भेजे, जिसके बाद सरकार किसानों की मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें