फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक

Sun, 03 Mar 2019 12:28 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेलंगाना
विज्ञापन
तेलंगाना में कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति)  में शामिल होने की घोषणा की है। इन दोनों विधायकों का कहना है कि वे आदिवासियों के हित और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कांग्रेस छोड़, टीआरएस में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस से टीआरसी में शामिल होने वाले ये दो विधायक रेगा कांथा राव और अत्रम सककु हैं। रेगा कांथा पिनपाका और अत्रम सककु आसिफाबाद से विधायक हैं। इन दोनों विधायकों ने शनिवार को सूबे की  सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होना का एलान किया। दोनों विधायकों का कहना है कि उन्होंने हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर अपने निर्वाचन क्षेत्रों के आदिवासियों के शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्याओं को उठाया है। दोनों विधायकों का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री राव ने यह आश्वासन दिया है कि वे व्यक्तिगत तौर पर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे और आदिवासियों की समस्याओं को समझेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ टीआरएस में शामिल होने वाले इन दोनों विधायकों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अपनी विधानसभा सदस्यता छोड़ देंगे और टीआरएस उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इन दोनों विधायकों के पार्टी छोड़ते ही विधानसभा में कांग्रेस की संख्या 17 रह जाएगी। बता दें कि तेलंगाना में पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव हुए थे और कांग्रेस ने सूबे में 19 सीटें जीती थीं। टीआरएस ने 119 में से 88 सीटें जीतकर सूबे में सरकार बनाई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें