फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पूजा करते हुए शशि थरूर के सिर में लगी चोट, लगे छह टांके

Mon, 15 Apr 2019 03:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा प्रत्याशी शशि थरूर सोमवार को मंदिर में पूजा करते हुए घायल हो गए। वह मंदिर में थुलाभरम भेंट कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। यह घटना थमपनूर के गांधारी अम्मन कोविल मंदिर में घटित हुई। जहां नेता तराजू पर बैठे थे जोकि गिरकर टूट गया।   

विज्ञापन

 
थरूर को सिर और पैरों में चोट लगी है। उनके सिर पर छह टांके आए हैं। उन्हें प्रारंभिक इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उन्हें सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं। यहां कांग्रेस नेता प्रचार कर रहे थे। उन्होंने प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले काजाखुट्टम निर्वाचन क्षेत्र में थुलाभरम किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'काजाखुट्टम से कल एक अनोखे तरीके से अपनी पर्यदमन की शुरुआत केलों के थुलाभरम से की। कम से कम मंदिर में मैं यह दावा कर सकता हूं कि मैं एक वजनी राजनेता हूं।' इस निर्वाचन क्षेत्र से थरूर दो बार सांसद बन चुके हैं। बता दें कि केरल की सभी 20 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


             

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें