मुंबई के बोरिवली में कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। लात-घूंसे तक चल गए। घटना के समय उर्मिला वहीं मौजूद थीं। मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला ने कहा कि इस रैली की इजाजत ली गई थी। उनके मुताबिक, मोदी-मोदी के नारे लगाते लोग घुस आए। महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई। ये दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा है। ये तो सिर्फ शुरुआत है। आगे और हिंसा हो सकती है। मैंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। मेरी जान को खतरा है। शिकायत भी दर्ज कराई है।
वहीं उनके सामने जोर आजमा रहे भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने उलटा कांग्रेस पर ही आरोप लगाए हैं। उनका कहना है, "कांग्रेस को अंदाजा लग गया है कि बुरी तरह हारने वाले हैं। इसलिए वो इस तरह के आरोप लगाएंगे। ये आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है।"
पिछले महीने ही उर्मिला ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा था जिसके बाद उन्हें मुंबई उत्तर से पार्टी ने टिकट दिया।
देखें वीडियो: