नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच दिया भाषण। कहा- आज स्वयं मेघराज भी इस विजयोत्सव में शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं। 2019 लोकसभा के चुनाव में हम सब देशवासियों के पास नए भारत के लिए जनादेश लेने गए थे। आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है। पीएम के भाषण की बड़ी बातें यहां पढ़ें
दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि वो जनादेश को मानते हैं।
भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी आहिस्ता-आहिस्ता जीत की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया है।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हार की जिम्मेदारी ली। कहा जा रहा है कि राहुल ने इस्तीफे की पेशकश भी की है।
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व सीएम और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुकाबले करीब 3 लाख वोट से आगे चल रही हैं।
उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने एनडीए उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को जीत की बधाई दी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ईवीएम की खामियों को लेकर उनकी पार्टी ने एक रिपोर्ट तैयार की जिसे वो जल्द चुनाव आयोग को सौंपेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन रेड्डी को तेलुगू और नवीन पटनायक को ओड़िया भाषा में बधाई दी है। दोनों ने विधानसभा चुनावों में जोरदार जीत हासिल की है।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान जाकर जनरल बाजवा के गले लगने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय भगवा रंग में सज गया है। कुछ समय बाद मोदी खुद यहां पहुंचेंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को फोन कर जीत की बधाई दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी मोदी को मुबारकबाद दी।
अमेठी से स्मृति ईरानी 11 हजार वोट से आगे हो गई हैं। स्मृति राहुल के मुकाबले लगातार आगे चल रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी 2014 से भी कहीं आगे निकलती दिख रही है। रुझानों में पार्टी 300 सीट के पार चली गई है।
शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे।
नरेंद्र मोदी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
ममता बनर्जी ने कहा है कि अभी वीवीपैट से ईवीएम का मिलान बाकी है।
ओडिशा के पुरी से संबित पात्रा एक बार फिर पीछे हो गए हैं।
जगनमोहन रेड्डी बतौर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 30 मई को शपथ लेंगे।
तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता निजामाबाद से पीछे चल रही हैं।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल।
विधानसभा और लोकसभा, दोनों ही मोर्चों पर चंद्रबाबू नायडू ने अपनी बुरी हार के बाद शाम को इस्तीफा देने का एलान किया है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो आसनसोल से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अर्जुन सिंह बैरकपुर से पीछे हैं जबकि तृणमूल की मिमी चक्रवर्ती जाधपुर से आगे चल रही हैं।
वायनाड से राहुल गांधी ढाई लाख वोट से आगे चल रहे हैं।
कल मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। उससे पहले नरेंद्र मोदी शाम को भाजपा मुख्यालय जाएंगे।
ओडिशा के पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा 700 वोट से आगे चल रहे हैं।
अमेठी से स्मृति ईरानी 7,600 वोट से आगे चल रही हैं। राहुल गांधी अमेठी से पीछे तो केरल के वायनाड से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी के घर के लिए निकली हैं।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में द्रमुक मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू हो गया है। द्रमुक 22 सीटों पर आगे चल रही है।
वायनाड से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक लाख वोट से आगे चल रहे हैं।
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों में भाजपा 295 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस महज 51 सीटों पर सिमट गई है। हालांकि ये रुझान हैं।
वाराणसी से नरेंद्र मोदी एक लाख वोट से आगे हो गए हैं। 2014 में मोदी 3 लाख 71 हजार वोट से जीते थे।
अमेठी से राहुल गांधी के मुकाबले स्मृति ईरानी साढ़े पांच हजार वोट से आगे चल रही हैं।
भाजपा की स्मृति ईरानी राहुल गांधी के मुकाबले अमेठी से 4300 वोट से आगे चल रही हैं।
वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी 60 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। गठबंधन की शालिनी राय दूसरे तो कांग्रेस के अजय राय तीसरे पायदान पर हैं।
Jammu-Kashmir Lok Sabha Results 2019 Live Updates:
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे चल रही है। पीडीपी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती तीसरे पायदान पर हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा 17 सीटों पर तो तृणमूल कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है।
भोपाल से साध्वी प्रज्ञा 30 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उनके सामने मैदान में दिग्विजय सिंह हैं।
रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद सेंसेक्स ने 40 हजार का आंकड़ा छू लिया है।
मुंबई की सभी 6 सीटों पर भाजपा-शिवसेना आगे चल रहे हैं।
रुझानों में भाजपा अपने दम पर 275 सीट के पार चली गई है।
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2014 में भी भाजपा ने सभी सीटें जीती थीं।
बिहार में भाजपा गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रहा है। 40 में से महागठबंधन के हाथ सिर्फ 2 सीट लगती दिख रही हैं।
तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम आगे चल रहे हैं। उन्हें यहां से टिकट मिलने के बाद भाजपा और सहयोगी पार्टियों ने काफी सवाल उठाए थे।
West Bengal Elections Results 2019 Live Updates:
बंगाल में रुझानों के मुताबिक भाजपा 15 और तृणमूल कांग्रेस 20 सीट पर आगे चल रही है।
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से एक बार पिछड़ने के बाद वापस आगे हो गई हैं।
Punjab Election Results 2019 Live Updates:
आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी पीछे चल रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से 50 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 250 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है।
Bihar Elections Results Live Updates
बिहार में 29 सीटों पर एनडीए और दो सीटों पर गठबंधन आगे चल रहा है।
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर एनडीए 50 सीटों पर आगे चल रही है। ये आंकड़ा कुछ-कुछ एग्जिट पोल की तस्वीर को ही मुकम्मल करता दिख रहा है।
रुझानों में एनडीए 300 सीट के पार चला गया है। यूपीए बहुत पीछे 116 पर अटका है। ये 531 सीटों के शुरुआती रुझान हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रालोद के मुखिया अजित सिंह पीछे चल रहे हैं।
Election Result #India
अब तक के रुझानों में एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 120 और अन्य को 119 सीट मिलती दिख रही हैं।
बिहार की जमुई सीट से लोजपा के रामविलास पासवान आगे चल रहे हैं।
बंगलूरू दक्षिण से भाजपा के युवा चेहरे तेजस्वी सूर्या आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में एनडीए 48 सीटों पर आगे चल ही है। सपा-बसपा गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रही है।
Rae Bareli Update:
रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पीछे चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) आगे चल रहे हैं।
शेयर बाजार पर भी रुझानों का असर साफ दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स में 600 प्वाइंट की बढ़त देखी जा रही है।
बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले सीपीएम उम्मीदवार कन्हैया कुमार पीछे हैं।
एनडीए को रुझानों में बहुमत मिल गया है। एनडीए 272 सीटों पर आगे चल रही है जबकि यूपीए 116 सीटों पर आगे है।
Election Commission Official Trends
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में भाजपा 133 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे हैं।
Delhi Lok Sabha Elections Results Live:
दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। दोनों साल 2014 के चुनावों में भी विजयी रहे थे।
इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं।
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और जबलपुर से विवेक तन्खा पीछे चल रहे हैं।
Tamilnadu Election Results Live 2019
तमिलनाडु में एनडीए को झटका लगता दिख रहा है। एनडीए 3 सीटों पर तो यूपीए 22 सीटों पर आगे है।
आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। निरहुआ पीछे चल रहे हैं।
रामपुर से भाजपा की जया प्रदा पीछे चल रही हैं। उनके सामने सपा के आजम खान मैदान में हैं।
अब तक के रुझानों में एनडीए 195 सीटों पर आगे हो गई है। यूपीए 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य को 60 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।
धनबाद से कीर्ति आजाद पीछे चल रहे हैं। काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा के बागी आजाद को धनबाद की सीट दी गई थी।
राजस्थान में 21 सीटों पर अब भाजपा आगे हो गई है।
अमेठी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं। भाजपा की स्मृति ईरानी उनसे आगे हो गई हैं।
गुरदासपुर से सनी देओल आगे।
Maharashtra Election Results Live
मुंबई उत्तर से उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं।
भोपाल की वीआईपी सीट से साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय सिंह से आगे चल रही हैं।
अब तक डाक मतपत्रों के आधार पर आए 205 रुझानों में एनडीए 113 सीटों पर आगे है। यूपीए 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
डाक मतपत्रों पर आधारित रुझानों में एनडीए 100 सीटों पर आगे तो यूपीए 54 सीटों पर।
महाराष्ट्र में 11 सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है।
Uttar Pradesh Elections Results Live Update
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है।
एनडीए 52 तो यूपीए 25 सीटों पर आगे चल रही है। ये बेहद शुरूआती रुझान हैं जो पोस्टल बैलेट पर आधारित हैं।
डाक मतपत्रों की गिनती में एनडीए ने शुरूआती बढ़त बना ली है। एनडीए 42 सीट पर तो यूपीए 20 सीट पर आगे है।
New Delhi Election 2019 Results Live Update
नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन, मीनाक्षी लेखी के सामने ताल ठोक रहे हैं। माकन ने कहा, "नतीजे कांग्रेस के हक में होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।"
गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन नतीजों से पहले पूजा-प्रार्थना के लिए मंदिर पहुंचे।
पटना साहिब से भाजपा के बागी और अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा के सामने रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि वो नतीजों को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा- आज का दिन लोकतंत्र की विजय का दिन है।
कर्नाटक के कलबुर्गी से भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने मैदान में हैं। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। मुझे सीट जीतने की पूरी उम्मीद है। एक-दो दिन में कर्नाटक की साझा सरकार भी गिरने वाली है जिसके बाद भाजपा की सरकार बनेगी।"
भोपाल में एक मतगणना केंद्र के बाहर राजनीतिक दलों के एजेंटों का पहुंचना शुरू। सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में की पूजा।
लोकसभा चुनाव 2019 के रण में कौन बनेगा बाहुबली? क्या फिर एक बार मोदी सरकार या विपक्ष में बहार? सबसे बड़े चुनाव के लिए वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सात चरणों में डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर तक रुझान मिलने लगेंगे। ज्यादातर एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सत्ता में वापसी की संभावना जताई है, वहीं विपक्षी दलों ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए अपनी अपनी जीत का दावा किया है।
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 282 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस महज 44 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार पीएम मोदी का जादू बरकरार रहता है या राहुल गांधी का करिश्मा देखने को मिलेगा, यह देर शाम तक तय हो जाएगा।