राशिद अल्वी ने अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसे कांग्रेस के लिए तगड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने अब सचिन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में इस सीट से उम्मीदवार घोषित किये गए अल्वी ने खराब सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि अल्वी, पहली लिस्ट में नाम न होने से भी नाराज चल रहे थे।
गौरतलब है कि अमरोहा से हाल ही में अल्वी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अमरोहा सीट से भाजपा ने कंवर सिंह तंवर और बसपा ने दानिश अली को मैदान में उतारा है। दानिश अली, पिछले दिनों जद (एस) से बसपा में शामिल हुए थे। अमरोहा सीट पर जातीय समीकरण देखें तो यहां 20 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है। ऐसे में राशिद अल्वी के तौर पर कांग्रेस के पास एक मजबूत चेहरा था। लेकिन अब सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली को फायदा मिल सकता है।
राशिद अल्वी कांग्रेस की 10 सदस्यीय घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।