चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा कर सकता है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर हैं। इनमें विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी। चुनाव तारीखों की घोषणा होने की खबर के साथ ही नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की डीजीपी को हटाने की मांग कर डाली है।
Akhilesh Yadav, SP chief: We demand that the UP DGP be removed from his post before election. Police personnel themselves are getting involved in theft cases. If it's happening, then DGP is responsible too. If Mayawati ji has said that the DGP be removed, what she said is correct pic.twitter.com/3tJyEjXWIX
बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी के शिलान्यास प्रोग्रामों से देश को मुक्ति मिल जाएगी।
Home Minister Rajnath Singh in Unnao: Aantankwadi aur aatankwadiyon ke thikano pe karyawahi karne se, na humen dharti rok sakti hai, na aakash rok sakta hai, na paatal rok sakta hai. pic.twitter.com/8b3l168CXY
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के मद्देनजर महिलाओं को 33 फीसदी कोटा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik announced 33 per cent quota for women in the allocation of Lok Sabha tickets of Biju Janata Dal (BJD) party
विज्ञापन
Read @ANI story | https://t.co/zhUFueGt2r pic.twitter.com/ck3ep81yhC