बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके लिए मेरे दोस्त और मेहनती मुख्यमंत्री संबोधन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर बधाई देते हुए लिखा है कि वह नीतीश जी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। नीतीश जी की दृढ़ता ने सुनिश्चित किया कि बिहार दशकों के कुशासन से बाहर निकले। उनके जन-समर्थन वाले शासन ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
पटना के गांधी मैदान में रविवार को होने वाली एनडीए की यह संकल्प रैली कांग्रेस की रैली के ठीक एक महीने बाद हो रही है। यह रैली इस मायने में भी खास होगी कि 9 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ मंच साझा करेंगे।
इससे पहले दोनों नेताओं ने 2010 में पंजाब के लुधियाना में आयोजित एनडीए की चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया था लेकिन इसके बाद कोई ऐसा मौका नहीं आया जब दोनों ने किसी चुनावी मंच को एक साथ साझा किया हो। पिछला चुनाव जदयू ने एनडीए से अलग होकर और महागठबंधन में शामिल होकर लड़ा था।