फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बोले अमित शाह- भाजपा की सरकार में लोगों ने जानें विकास के मायने

Tue, 05 Mar 2019 05:02 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit shah - फोटो : twitter
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के गोड्डा में कहा कि पिछले दिनों वायु सेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गये। नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रयासों से 48 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने अभिनंदन को देश को लौटा दिया। गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का संसदीय क्षेत्र पड़ता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 साल तक केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। मैं पूछना चाहता हूं कि इनकी सरकार ने झारखंड के लिए क्या किया। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और झारखंड में रघुवर दास की सरकार बनने के बाद झारखंड की जनता को मालूम पड़ता है कि विकास कैसे होता है। पांच साल के अंदर झारखंड की सभी मांगों को पूरा करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।





उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों के विकास के लिए 9,000 करोड़ रुपये देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। यह सरकार दलितों, गरीबों और आदिवासियों की सरकार है। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा कि आज मैं बाबा वैद्यनाथ की भूमि पर बहुत वर्षों बाद आया हूं। इस भूमि को मैं नमन करता हूं। अमित शाह ने गोड्डा के गांधी मैदान में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। गोड्डा के ही रेलवे मैदान में वह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें