आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर द्रमुक का माकपा के साथ मंगलवार को सीट का समझौता हो गया और माकपा दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। द्रमुक ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि यहां पार्टी मुख्यालय में द्रविड मुनेत्र कडगम अध्यक्ष एम के स्टालिन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव के बलाकृष्णन के बीच बातचीत के बाद समझौते की पुष्टि हुई।