फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंग्राम: अयोध्या में भाजपा ने गिनाये विकास कार्य, सपा बोली कोई नया काम नहीं

Thu, 07 Mar 2019 04:02 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahasangram 2019
विज्ञापन

देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंचा अयोध्या, जहां जनता के सवालों के बीच नेता घिरते दिखे। भाजपा प्रतिनिधि ने विकास कार्य गिनाए, तो धुरविरोधी समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि ने झूठा बता दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का अयोध्या, जिस पर पूरे देश की नजर रहती है, वहां अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा, तो लोगों ने कहा कि राम मंदिर के अलावे भी यहां के कई अन्य जरुरी मुद्दे हैं। जनता के सवालों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। भाजपा ने जहां अपना काम गिनाया, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने उनकी बातों को झूठा बताया।

अयोध्या से भाजपा के लल्लू सिंह सांसद हैं। विकास के सवाल पर भाजपा के महानगर मंत्री परमानंद मिश्रा ने कहा कि यहां 24 घंटे बिजली रहने लगी है। शाम को शहर में निकलेंगे तो शहर रोशनी में नहाया दिखेगा। जलापूर्ति और सीवरेज के पाइप भूमिगत हो रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता के इन तमाम दावों पर सपा प्रतिनिधि ने उन्हें झूठा बता दिया। उन्होंने सीधे सवाल उठाया कि भाजपा एक भी ऐसा काम गिना दे, जिसमें उसने खुद शिलान्यास किया और उद्घाटन भी किया। उनका कहना था कि अखिलेश यादव की सपा सरकार ने जो योजनाएं बनाई, पास की, उन्हीं योजनाओं का श्रेय भाजपा ले रही है। 

हनुमानगढ़ी के महंत ने राम मंदिर निर्माण को जरुरी बताया। इस बीच लोगों का कहना था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा कोई नया नहीं है। सालों से मांग हो रही है कि यहां राम मंदिर बने, लेकिन हर आम चुनाव से पहले यह मुद्दा जोर-शोर से हावी होने लगता है। राम मंदिर तो बने ही, विकास के अन्य मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें