पीएम मोदी ने कहा कि जो कल तक एक दूसरे को जेल भेज रहे थे, आज जुगलबंदी कर रहे हैं, क्योंकि राजनीति इनकी दुकानदारी है। वोटर इनके लिए मोहरे हैं। 2012 में जब उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आई थी तो वहां के मुख्यमंत्री ने कहा था कि बहनजी ने 40 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। अब वे उन्हीं बहनजी से मिल गए हैं। क्या अब वे उस घोटाले को भूल गए हैं?
2017 में जब चुनाव प्रचार जोरों पर था, तब बहनजी ने राज्य की तत्कालीन सरकार को गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों की सरकार कहा था। अब वे उन्हीं से जाकर मिल गई हैं! पहले एक-दूसरे से लड़ते थे, अब एक-दूसरे के लिए लड़ने जा रहे हैं।