फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की बेटी अनुष्का यादव ने एयर स्ट्राइक को बताया ड्रामा, कहा- कोई नहीं मरा

Tue, 30 Apr 2019 11:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए उतरीं। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा दिए। अपने ससुर और हरियाणा कांग्रेस के नेता कैप्टन अजय यादव के लिए वोट मांगते समय उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


अनुष्का यादव ने कहा, 'एयर स्ट्राइक जैसा कुछ नहीं हुआ था। वहां कोई नहीं मरा है। यह सब एक ड्रामा था।' वैसे लालू की बेटी पहली ऐसी शख्स नहीं हैं जिन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए हों। इससे पहले विपक्ष के कई नेता इस मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। 

लालू यादव की बेटी ने कहा, 'मैंने कभी अपने माता-पिता के लिए वोट नहीं मांगा लेकिन आज मैं यहां सबसे वोट मांग रही हूं।' इसी बीच उन्होंने वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकी कैंपों को निशाना बनाने को लेकर सवाल उठाए। कैप्टन अजय यादव कांग्रेस के टिकट पर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा की सभी सीटों के लिए छठे चरण में वोत डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 मई को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 26 फरवरी को वायुसेना ने खैबर पख्तूख्वां प्रांत के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। 14 फरवरी को पुलवामा में जैश के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरता रहा है। कभी विपक्ष ने इसके सबूत मांगे तो कभी कहा कि उसे मरने वालों का सटीक आंकड़ा बताया जाए। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें