फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले आईएएस अधिकारी को कर्नाटक भेजा

Mon, 22 Apr 2019 03:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के काफिले की तलाशी लेने वाले आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों के लिए नियमों के उल्लंघन के मामले में ओडिशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने के बाद निलंबित किए गए निर्वाचन आयोग के महा पर्यवेक्षक को वापस कर्नाटक भेज दिया गया है। वह कर्नाटर कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन


आयोग ने एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों के लिए उसके निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए ओडिशा के संबलपुर में अपने महा पर्यवेक्षक को पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया था। आयोग का निर्देश है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों की जांच ना की जाए। मोहम्मद मोहसिन ने गत मंगलवार को प्रधानमंत्री के काफिले में कुछ सामान की जांच करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


मोदी ने मंगलवार को संबलपुर में एक रैली को संबोधित किया था। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि संबलपुर के महा पर्यवेक्षक मोहम्मद मोहसिन ने निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों का उल्लंघन किया।

एक सूत्र ने कहा, ‘यह नियम है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को जांच से छूट मिलेगी। एक पर्यवेक्षक होने के नाते उन्हें इस निर्देश की जानकारी होनी चाहिए थी। निलंबन का कारण ड्यूटी में लापरवाही है।’ घटना के बाद उन्हें संबलपुर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। अब उन्हें कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संबद्ध कर दिया गया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि वह अभी निलंबित रहेंगे। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रधानमंत्री समेत एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को छूट देने का आदेश अप्रैल 2014 में जारी किया गया। निर्वाचन अयाोग ने जिलाधीश और उप पुलिस महानिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर मोहसिन के खिलाफ कार्रवाई की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें