2019 का चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है। ये
महासंग्राम है जिसमें हर छोटा-बड़ा दल और देश की जनता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले हैं। आपकी पसंदीदा वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम ऐतिहासिक चुनाव की ऐतिहासिक कवरेज के लिए पूरी तरह तैयार है। ठीक वैसे ही जैसे हमने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान 'सत्ता का सेमीफाइनल' के जरिए तमाम राज्यों से जमीनी खबर और रिपोर्ट आप तक पहुंचाईं। अमर उजाला का चुनावी रथ एक बार फिर आ रहा है आपके शहर, आपके मोहल्ले। हम लेंगे आपकी राय, टटोलेंगे चुनावी मौसम का बदलता मिजाज, नेताओं से करेंगे बात। चुनावी रथ की शुरुआत होगी उत्तर प्रदेश से। उस सूबे से जहां से देश की सबसे ज्यादा यानी 80 लोकसभा सीटें आती हैं।
यूपी जिसका देश उसका
उत्तर प्रदेश राजनीतिक रूप से इसलिए भी अहम है क्योंकि कांग्रेस यहां अपनी पूरी ताकत झोंकने वाली है। कांग्रेस ने अब तक बचा कर रखे गए अपने ट्रंप कार्ड प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। राजनीति से दूर रहने की बात करने वाली प्रियंका को कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पद दिया गया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी महासचिव पद के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासत की कमान सौंपी है। उधर सपा और बसपा गठबंधन कर चुके हैं। 2014 में भारी संख्या में सीटें जीतने वाली भाजपा के सामने कड़ी चुनौती है।
महागठबंधन होगा कितना प्रभावी
यह आम चुनाव इसलिए भी काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि भाजपा के राजनीतिक गोलबंदी में विपक्षी पार्टियों के 'महागठबंधन' भी दो फाड़ हो गई है। महागठबंधन का एक धड़ा कांग्रेस के साथ है तो दूसरा धड़ा ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। दक्षिण भारत के राजनीतिक दल किस धड़े के साथ जाएंगे यह देखना भी दिलचस्प होगा।
चुनाव मतलब अमर उजाला
आम चुनावों में हर राज्य की चुनावी हलचल के साथ ही पूरे देश की राजनीतिक तस्वीर आपको https://www.amarujala.com/election पर देखने को मिलेगी। इसलिए तैयार हो जाइए लोकसभा के महासंग्राम के लिए।
#VoteKaro
लोकसभा चुनाव में हर वोटर अपनी जिम्मेदारी समझे, इसके लिए अमर उजाला एक खास अभियान भी चला रहा है। आप सोशल मीडिया पर #VoteKaro या #वोटकरो के साथ चुनाव से जुड़ी किसी भी खबर को पोस्ट या शेयर कर सकते हैं।