फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज हंस के बाद अब दलेर मेहंदी भी हुए भाजपा में शामिल

Fri, 26 Apr 2019 02:30 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को दिल्ली कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से उम्मीदवार हर्ष वर्धन और पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। 
 


कुछ दिन पहले ही हंसराज हंस भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट भी मिल गया। बता दें कि दलेर मेहंदी, हंसराज हंस के समधी हैं। मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली से पंजाबी गायक हंसराज को बीजेपी से टिकट दिया जाना कई लोगों को हैरान कर गया था। हंसराज हंस जालंधर के हैं। एक जमाने में वह शिरोमणि अकाली दल में थे, फिर कांग्रेस में रहे और अब भाजपा में शामिल हो गए।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें