कांग्रेस ने कर्नाटक के बेल्लारी (सु.) लोकसभा सीट और जामखंड विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक वी एस उगरप्पा को बेल्लारी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है।
जामखंड विधानसभा सीट से आनंद सिद्ध नन्यामागौड़ा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कर्नाटक में लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की दो सीटों के लिए तीन नवंबर को उप चुनाव होना है।
कांग्रेस और उसकी सहयोगी जद (एस) ने मिलकर ये उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।
कांग्रेस बेल्लारी और शिमोगा लोकसभा क्षेत्रों और जद(एस) मांड्या लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जामखंड और जद(एस) रमणगारा से चुनाव मैदान में उतरेगी।