फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Sun, 17 Mar 2019 06:03 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आंध्र की 175 में से 123 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। वहीं अरुणाचल की सभी 60 में से 54 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मुक्तो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू टीडीपी की तरफ से 126 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा वाईएसआर कांग्रेस ने भी सभी 175 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 

आंध्र प्रदेश और अरुणाचल दोनों ही जगह पर पहले चरण में यानी 11 अप्रैल लोकसभा के साथ ही विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। जबसे नायडू, एनडीए से अलग हुए हैं वो भाजपा या पीएम मोदी के खिलाफ जमकर हमलावर हैं। शनिवार को ही भाजपा के मैं भी चौकीदार अभियान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम सिर्फ जगन मोहन रेड्डी जैसे भ्रष्टाचारियों के चौकीदार हैं। ऐसे में आंध्र में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन






यहां देखें पूरी सूची
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें