भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने आशंका जताई है कि पार्टी को संभवत: स्पष्ट बहुमत न मिल पाए। राष्ट्रीय महासचिव ने हालांकि कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के सहारे सरकार बना लेगी।
आम चुनाव के अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचने के बाद राम माधव का अनुमान है कि 543 सदस्यीय लोकसभा में पार्टी स्पष्ट बहुमत तक न पहुंच पाए। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के नेता पूर्ण बहुमत मिलने का दावा करते रहे हैं।
एक चैनल को दिए साक्षात्कार में भाजपा महासचिव ने कहा, ‘हमें यदि अपने दम पर 271 सीटें आती हैं तो खुशी होगी, अन्यथा राजग घटक दलों के साथ हमें पूर्ण बहुमत मिल जाएगा।’