कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपनी एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। कुमारस्वामी का कहना है कि मीडिया सिर्फ मोदी को ही क्यों दिखाता है? उन्होंने कहा कि मोदी हर सुबह उठते हैं, चेहरे पर चमक लाने के लिए मेकअप करते हैं और कैमरे के सामने आ जाते हैं। हम सुबह उठकर सिर्फ नहाते हैं, और अपना चेहरा अगले ही दिन धोते हैं। इसलिए, मीडिया सिर्फ मोदी को ही दिखाता है।
कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की जनता दल सेक्यूलर और कांग्रेस का गठबंधन है। राज्य की 28 सीटों पर दो चरणों में यानी 18 और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।