फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी का पीएम पर हमला, कहा- मॉब लिंचिंग के लिए सबसे ज्यादा याद किए जाएंगे मोदी

Tue, 09 Apr 2019 07:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल में हुई माब लिंचिंग (भीड़ द्वारा मारपीट) की घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा।

विज्ञापन


असम में कथित रूप से बीफ बेचने पर भीड़ द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की खबर का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा, ‘ये घटनाएं मोदी का पूरी जिंदगी भूत की तरह पीछा करेंगी क्योंकि प्रधानमंत्री होने के नाते वह ऐसी घटनाएं नहीं रोक नहीं पाए।’ 

उन्होंने इस कथित घटना को भयावह करार दिया और कहा कि 68 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट की गई क्योंकि वह बीफ बेच रहा था। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यहां ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कहा, ‘...वह पिछले 35 साल से इस धंधे में है। तब उसे पोर्क (सुअर का मांस) खाने के लिए बाध्य किया गया। ये बेढब लोग.... वे इंसान कहलाने लायक नहीं हैं.... वे जानवर हैं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘श्री नरेंद्र मोदी की धरोहर... सबसे बड़ी चीज, जिसके लिए मोदी याद किए जाएंगे, वह यह है कि उनके इस महान देश के प्रधानमंत्री रहने और सत्ता में उनके रहने की वजह से भीड़ द्वारा मारपीट और ऐसी घटनाएं बढ़ीं।’ 

उन्होंने दावा किया कि भीड़ द्वारा मारपीट की घटनाओं में शामिल सभी लोग मोदी के समर्थक हैं और उनकी हिम्मत बढ़ गई है क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो उनकी विचारधारा का समर्थन करता है।

लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से फिर से जीतने की कोशिश में लगे ओवैसी ने आरोप लगाया कि ‘लव जिहाद’, ‘घर वापसी’, ‘भीड द्वारा मारपीट’ और ‘गाय’ से जुड़ी घटनाएं मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें