फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ भाषण की 10 सबसे बड़ी बातें

Thu, 28 Mar 2019 01:22 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से आज अपने चुनावी रैलियों की शुरुआत की। इसके बाद उत्तराखंड और जम्मू में भी उनकी जनसभाएं हैं। मेरठ में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस ओर सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोला।

विज्ञापन

जानें, उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 

  1. आज एक तरफ नए भारत के संस्कार हैं, तो दूसरी तरफ वंशवाद और भ्रष्टाचार का विस्तार है।
     
  2. एक तरफ दमदार चौकीदार, दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है। 
     
  3. सपा का स, आरएलडी का र और बसपा का ब से बनी शराब। अच्छी सेहत के लिए शराब से बचना चाहिए।
     
  4. जो 70 साल में गरीब का खाता नहीं खुलवा सके, वो आज कहते हैं कि खाते में पैसे डालेंगे।
     
  5. जमीन हो, आसमान हो, या फिर अंतरिक्ष सर्जिकल स्ट्राइक का साहस आपके इसी चौकीदार की सरकार ने करके दिखाया है।
     
  6. आज जब देश अपनी सामर्थ्य बढ़ा रहा रहा है, अपनी ताकत बढ़ा रहा और अंतरिक्ष में चौकीदारी कर रहा है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
    विज्ञापन

     
  7. देश को हिंदुस्तान के हीरो चाहिए या पाकिस्तान के? हमें सपूत चाहिए या सबूत चाहिए? मेरे देश के सपूत ही सबसे बड़ा सबूत हैं।
    विज्ञापन

     
  8. जो काम किया है, उसका हिसाब दूंगा और दूसरों से भी लूंगा। तभी तो हिसाब बराबर होगा। चौकीदार हूं भई, और चौकीदार कोई नाइंसाफी नहीं करता। हिसाब होगा, सबका होगा, बारी बारी से होगा।
     
  9. आज एक तरफ विकास का ठोस आधार है, तो दूसरी तरफ न नीति है, न विचार और न ही नीयत।
     
  10. मैं देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार रहने वाला व्यक्ति हूं। कोई भी राजनीतिक दबाव, कोई भी अंतरराष्ट्रीय दबाव, आपके इस चौकीदार को डिगा नहीं पाएगा।
     

देखें वीडियो
 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें