फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां-जहां मोदी ने की रैलियां वहां भाजपा ने जीतीं कितनी सीटें?

Sat, 25 May 2019 06:07 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : BBC
विज्ञापन

2019 चुनाव को फतेह करने के लिए नरेंद्र मोदी ने देशभर में 142 रैलियां की। 1.5 लाख किलोमीटर का हवाई सफर तय किया। मोदी ने जहां-जहां रैलियां की उनमें से भाजपा 109 सीटें जीतने में कामयाब रही जबकि 36 सीटें पार्टी के हाथ से निकली। मोदी ने यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक जहां भी सभाओं को संबोधित किया वहां भारतीय जनता पार्टी को कामयाबी मिली।

विज्ञापन


त्रिपुरा में मोदी की रैली की बदौलत ही लाल रंग पर भगवा रंग चढ़ा और सूबे की दोनों सीटे भाजपा के खाते में गईं। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 रैलियां की और सूबे की 80 में से 62 सीटें भाजपा के खाते में आई। एनडीए को 64 सीटें मिलीं।   

पश्चिम बंगाल में मोदी ने की 17 रैलियां, भाजपा ने जीतीं 18 सीटें

पश्चिम बंगाल में नरेंद्र मोदी ने 17वें लोकसभा चुनाव के लिए 17 रैलियां की और सूबे की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा 18 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी ने 9 रैलियों को संबोधित किया और भाजपा ने 23 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना के खाते में 18 सीटें गईं।

इसी तरह बिहार से लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जहां भी मोदी ने रैलियां की वहां भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा। मोदी ने एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की 65 लोकसभा सीटों के लिए 20 रैलियां की और एमपी की 29 सीटें भाजपा के खाते में गईं जबकि राजस्थान की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गईं। 

विज्ञापन


बिहार में मोदी ने 10 रैलियां की और 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें भाजपा ने जीतीं। दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए मोदी ने 51 दिनों तक अपनी यात्रा जारी रखी और उनकी एक भी रैली रद्द नहीं हुई। मोदी ने अपनी चुनावी रैली की शुरुआत मेरठ से की और रैली का समापन मध्यप्रदेश में किया।

राहुल गांधी ने यूपी में की 21 रैलियां, पार्टी ने जीती 1 सीट

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में 21 रैलियों को संबोधित किया और जब नतीजे आए तो पार्टी के खाते में सिर्फ एक ही सीट आई। खुद राहुल गांधी अमेठी सीट से हार गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटें जीती थी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने 18 रैलियां की लेकिन एक ही सीट पर जीत मिली। राजस्थान में राहुल गांधी ने 13 रैलियों की और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। राहुल गांधी ने अपने 62 दिनों के प्रचार में 152 रैलियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें