फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: विधायक दल के नेता चुने गए जगन मोहन रेड्डी, बनेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

Sat, 25 May 2019 05:29 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jagan Mohan Reddy - फोटो : ANI
विज्ञापन

17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत के साथ देश की बागडोर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 सीटें जीत चुकी है, जबकि एनडीए गठगबंधन को 352 सीटें हासिल हुई हैं। अब देश की नजर शपथग्रहण से लेकर 'मोदी 2.0' के कैबिनेट गठन पर है। यहां आपको आज दिनभर की सियासी हलचल का अपडेट मिलेगा।

25 मई: दिनभर की हलचल का पल-पल अपडेट

-आंध्र प्रदेश:

विज्ञापन

वाईएसआरसीपी को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनावों में मिली अपार सफलता के बाद पार्टी के बीच जश्न का माहौल है। अमरावती में शनिवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हे नेता चुना गया। मालूम हो कि प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में वाईएसआरसीपी ने 151 सीटों पर जीत हासिल की है और टीडीपी को बुरी तरह हरा दिया। 
 



-ओडिशा:
पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा को हराने वाले बीजद प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि वह अपना पूरा वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे, ताकि इसका इस्तेमाल पुरी के विकास के लिए हो सके। मालूम हो कि ओडिशा में बीजद प्रमुख नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन


-मां का आशीर्वाद लेकर काशी का आभार जताएंगे मोदी
भाजपा को प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां हीराबा का आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे। रविवार के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और उन पर एक बार फिर विश्वास जताने और भारी जीत दिलाने वाले काशी के लोगों का आभार जताएंगे।

-एनडीए की बैठक में चुना जाएगा संसदीय दल का नेता
भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी में उसके सहयोगी दलों की भी भूमिका रही। आज दिल्ली में एनडीए दलों की बैठक होगी। इस बैठक में संसदीय दल का नेता चुना जाएगा, हालांकि पहले से ही नरेंद्र मोदी को चुना जाना तय है। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नेता इस बैठक के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। 

-सीडब्ल्यूसी की बैठक में होगी हार की समीक्षा
दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में हुए खराब प्रदर्शन की समीक्षा होगी। नतीजे वाले दिन से ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा हो रही है, हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। 

-ममता बनर्जी ने भी बुलाई बैठक
टीएमसी प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी नेताओं के साथ कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर शनिवार को बैठक करेंगीं। 

-16वीं लोकसभा भंग, 17वीं का होगा गठन
नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के पद ग्रहण करने तक कार्यभार संभाले रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें