फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुझान का पहला घंटा कांग्रेस के लिए चिंताजनक, सिंधिया, राहुल और राज बब्बर तीनों रहे पीछे

Thu, 23 May 2019 09:22 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज बब्बर-राहुल गांधी-ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुरुवार सुबह आठ बजे से ही लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। हालांकि पहले रुझान के आंकड़ों में लगातार तेजी से बदलाव हो रहे हैं, लेकिन सुबह के नौ बजे तक का रुझान जहां भाजपा के लिए थोड़ा राहत देने वाला रहा, वहीं ये आंकड़े कांग्रेस के लिए चिंताजनक रहे। करीब 348 रुझानों में एनडीए 195 सीटों पर आगे रही, जबकि कांग्रेस 100 और अन्य पार्टियां 57 सीटों पर आगे रहीं। 

विज्ञापन


कहां-कहां के रुझानों से बढ़ी कांग्रेस की चिंता?

कीर्ति आजाद पीछे
झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता कीर्ति आजाद को भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए भेजा था, जबकि शुरुआती एक घंटे के रुझानों में कीर्ति आजाद पीछे रहे।

राहुल गांधी पीछे
हालांकि अमेठी कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन पहले एक घंटे के रुझानों में कांग्रेस की मजबूत प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी करीब दो हजार वोटों से राहुल गांधी से आगे रहीं।
विज्ञापन


राज बब्बर पीछे
कांग्रेस के स्टार उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर भी अपनी फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से पहले रुझानों में पीछे रहे। यहां उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राजकुमार चाहर से है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे
मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट जिसे सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है, वहां से भी रुझानों के पहले घंटे में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे रहे।

उर्मिला मातोंडकर पीछे
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने स्टार उम्मीदवार के तौर पर मुंबई नार्थ लोकसभा सीट से उतारा था, लेकिन रुझान के पहले घंटे में वहां से भी कांग्रेस को सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


हालांकि अभी आंकड़ों में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहेंगे, लेकिन रुझान से लेकर नतीजों तक अमर उजाला आपको हर छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट करता रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें