फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल: गिरिराज ने ममता को भेजा 'आईसीयू', कुमार विश्वास बोले- 23 तक तो चैन से सोने देते

Tue, 21 May 2019 06:56 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kumar Vishwas, Giriraj Singh Exit Poll Reaction, - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही विभिन्न चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए, जिसमें भाजपा को बहुमत और एनडीए की सरकार गठन के स्पष्ट संकेत हैं। एक तरह से देखा जाए तो भाजपा के नारे 'आएगा तो मोदी ही' पर तमाम एग्जिट पोल्स ने भी अपनी मुहर लगा दी है। एग्जिट पोल आते ही भाजपा और एनडीए के दल जहां खुशी से बमबम हैं, वहीं विपक्ष के लिए यह ठीक संकेत नहीं हैं। एग्जिट पोल से उत्साहित एनडीए के नेताओं ने विरोधी दलों पर तंज कसना शुरू कर दिया, वहीं विपक्ष के नेताओं ने भी अपनी भड़ास निकाली है। 

विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी और चंद्रबाबू समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आईसीयू में पहुंच गए हैं..अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन

 
कुमार विश्वास ने एक्जिट पोल जारी होने के बाद तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'ये एग्जिट पोल्स वाले भी बहुत बदमाश हैं, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते? शैतान कहीं के!
 

विश्वास ने चंद्रबाबू नायडू को लेकर भी तंज कसा। कुमार ने ट्वीट किया कि

इस एग्जिट पोल के बाद 'चंद्राबाबू' को लग रहा होगा कि बेकार ही दिल्ली तक आकर 'चंदा बाबू' से मिले। 

उदित राज ने कसा भाजपा पर तंज

उदित राज(File Photo)
उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में गए सांसद डॉ उदित राज ने एग्जिट पोल को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि केरल में भाजपा आज तक एक भी सीट नही जीत पाई, क्योंकि वहां के लोग शिक्षित हैं, अंधभक्त नहीं हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया किया कि टीवी सर्वे भाजपा को जिता रहे हैं ताकि विपक्ष निराश हो जाए और एकजुटता का प्रयास ना करे। एक वजह और हो सकती है कि ईवीएम का खेल किया जाए। 
 
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को 'महज बातें' करार देते हुए इन भरोसा न करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह ऐसे सर्वे पर भरोसा नहीं करती हैं।  बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, 'मैं एग्जिट पोल की बातों पर भरोसा नहीं करती। इसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम से छेड़छाड़ करना या हजारों ईवीएम को बदलना है। मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट, मजबूत और निर्भीक होने की अपील करती हूं। हम यह लड़ाई साथ मिलकर लड़ेंगे।'

I don’t trust Exit Poll gossip. The game plan is to manipulate or replace thousands of EVMs through this gossip. I appeal to all Opposition parties to be united, strong and bold. We will fight this battle together

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 19, 2019

राजद नेता तेजस्वी ने निकाली भड़ास

tejashwi yadav(File Photo)
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव दे एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है। इसे खारिज करें। हम जीत रहे है। स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।
 

 
विज्ञापन

शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ(File Photo)
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पराजय सुनिश्चित है इसलिए वह राज्य को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली हुई है। हमारे कर्मठ कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर को इसलिए गोली मार दी गई कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था। मैं सरकार को चेतावनी देता हूँ कि इस शांति के टापू पर हिंसा का खेल आरम्भ न करें!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें