जीत के जोश से लबरेज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा मुख्यालय में पहुंचे नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की देह भाषा ने बता दिया कि ये जीत क्या मायने रखती है। कितनी बड़ी है ये जीत। शायद यही वजह है कि अमित शाह इस मौके पर ये बताना भी नहीं भूले 17 राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। इन 17 में राजस्थान भी शामिल है जहां सरकार होने के बावजूद कांग्रेस शून्य पर सिमट गई है।
वो राज्य जहां कांग्रेस अब तक शून्य पर है:
- आंध्र प्रदेश
- अरुणाचल
- चंडीगढ़
- दादरा नागर हवेली
- दमन दीव
- गुजरात
- हरियाणा
- हिमाचल
- जम्मू कश्मीर
- लक्षद्वीप
- मणिपुर
- दिल्ली
- ओडिशा
- राजस्थान
- सिक्किम
- त्रिपुरा
- उत्तराखंड