फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Results 2019: सांसद बनने से पहले तेजस्वी सूर्या ने सातवीं कक्षा में लड़ा था चुनाव

Thu, 23 May 2019 07:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू दक्षिण
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिण बंगलूरू के एक छोटे से घर में तेजस्वी सूर्या ने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बिताया है। एक बेडरूम को उन्होंने स्टूडियो में तब्दील किया जिसमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यहां से वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए फोटो और वीडियो को शूट करते हैं। इस कमरे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था, यह अकेला ऐसा कमरा है जिसका मैं वर्तमान में प्रयोग करता हूं, वरना मैं पूरे घर का इस्तेमाल अपने अस्थायी चुनाव अभियान कार्यालय के तौर पर करता हूं। 

विज्ञापन


सांसद का चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने पहला चुनाव असिस्टेंट हेड ब्वॉय के तौर पर स्कूल में सातवीं कक्षा के दौरान लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी क्योंकि वही अकेल उम्मीदवार थे जिसने अभियान को गंभीरता से लिया था।

स्कूल ब्वॉय से लेकर सांसद बनने तक सूर्या ने एक लंबी यात्रा तय की है लेकिन उनका हर चुनाव अभियान युवाओं की ओर उन्मुख रहा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और युवा मोर्चा के पूर्व नेता रह चुके हैं। उन्होंने कई रैलियों में हिस्सा लिया- जैसे मंगलोर चलो बाइक रैली जो पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


पेशे से वकील सूर्या ने कई भाजपा नेताओं का मुकदमा लड़ा है। उन्होंने पोस्टकार्ड न्यूज के संपादक महेश हेगड़े का साइबर अपराध मामले में बचाव किया। मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा का भी कई मामलों में बचाव किया और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में अशोक हर्नाहल्ली के साथ मिलकर उनका बचाव किया था।

बंगलूरू दक्षिण सीट से पहले स्वर्गीय केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार का नाम सामने आया। यहां तक कि उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत भी कर दी थी। लेकिन दो दिन बाद ही उनकी जगह पार्टी ने तेजस्वी सूर्या को यहां से टिकट दिया। यह सीट 1991 से भाजपा का गढ़ रही है। सूर्या को इस लोकसभा क्षेत्र के विधायकों से कोई खास समर्थन नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने जीत हासिल की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें