फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सभी सीटों पर आ गए नतीजे, मैराथन मतगड़ना के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू जीते

Fri, 24 May 2019 08:10 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kiren Rijiju - फोटो : social media
विज्ञापन

मैराथन मतगड़ना के बाद आखिरकार केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की सीट अरुणाचल पश्चिम पर फैसला आ गाया है। रिजिजू ने यहां से 1 लाख 74 हजार के भारी मतों से कांग्रेस के नवाब तूकी को हराया है।

विज्ञापन


देश की 541 लोकसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे सुबह तक आ गए थे। भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश में कल से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लेकिन केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की सीट अरुणाचल पश्चिम पर अब तक फैसला बहुत ही देर के बाद आया।

मतगणना की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है, जिस वजह से अभी तक रिजिजू के चुनाव का नतीजा अटका हुआ था। हालांकि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तक रिजिजू यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब तूकी से एक लाख 56 हजार वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन मतगणना पूरी नहीं हो पाने के कारण चुनाव आयोग ने अभी तक उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया था। 
विज्ञापन


चीन म्यांमार और भूटान की सीमाओं से लगी अरुणाचल प्रदेश पश्चिम की सीट से रिजिजू ने 2014 में चुनाव जीतकर कांग्रेस के इस गढ़ को ढहा दिया था। इस सीट से वह दो बार सासंद चुने गए।  रिजिजू का नाम पूर्वोत्तर की राजनीति के बड़े चेहरों में शुमार किया जाता। वह मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं।

रिजिजू ने 2014 में कांग्रेस के प्रत्याशी तकाम संजय को 41 हजार वोटों से हराया था। इस बार भी उनकी जीत पक्की हो गई है। बस चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें