फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Polls: बिहार में रंग लाई मोदी-नीतीश की जोड़ी, महागठबंधन को किया चित

Mon, 20 May 2019 07:43 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एग्जिट पोल बिहार - फोटो : Amar Ujala, रोहित झा
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही पूरे देश के एग्जिट पोल आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए भाजपा के नेतृत्व पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में कांग्रेस-राजद व अन्य दलों को मिलाकर बने महागठबंधन को बहुत बड़ा झटका लग रहा है। जहां सभी एग्जिट पोलों में एनडीए को 30 से अधिक लोकसभा की सीटें मिल रही हैं, वहीं महागठबंधन 10 के आंकड़े को भी पार नहीं करती दिख रही है।  

बिहार में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़े थे, जबकि 6 सीटों पर लोजपा ने चुनाव लड़ा था। जहिर एग्जिट पोल में एनडीए को एकबार फिर से सफलता हाथ लगती दिख रही है। जिसकी एकमात्र वजह दिख रहे हैं नरेंद्र मोदी। मोदी के चेहरे पर पूरा चुनाव लड़ा गया और ये नतीजे साफ जाहिर करते हैं कि मोदी का जादू जनता के बीच अभी बरकरार है।
विज्ञापन


महागठबंधन के दहाई अंक तक भी नहीं पहुंचने की एक बड़ी वजह नजर आती है, वो है संगठन में बिखराव। जहां भाजपा बिहार में लगातार अपनी संगठन को कसा, वहीं महागठबंधन का कुनबा सीटों के आपसी विवाद में उलझकर बिखरता चला गया। भाजपा ने जदयू के साथ बराबर की सीटों पर चुनाव लड़कर पिछले आम चुनाव में जीती हुईं अपनी सीटों की कुर्बानी भी दे दी थी।  

नतीजों को देखें तो एनडीए की जीत में जदयू ने बड़ा रोल अदा किया है। क्योंकि बिहार की विपक्षी पार्टी की राजद का वोट बैंक आधार पिछड़े वर्ग के मतदाता हैं और जदयू को भी उसी वर्ग के मतदाता वोट करते आए हैं। शायद जदयू ने पिछड़ों का वोट खींचकर भाजपा के पाले में कर दिया, जिसका नतीजा एग्जिट पोल में नजर आ रहा है। अब असली सत्ता का हकदार कौन होगा ये तो 23 मई को ही पता चलेगा। लेकिन एग्जिट पोल में तो भाजपा बाहुबली बनकर उभरी है।
 


#ResultswithAmarUjala 
    एनडीए   महागठबंधन   अन्य 
 Aaj Tak-Axis
 
 38-40     00-02  00
  ABP-Nielsen  34    06  00

 India TV-CNX
 32    7  01

 News 18- Ipsos
 34-36   4-6  00

 News 24-Chanakya
 
 32    08  00


 Times Now- VMR
  30    10  00

 

विज्ञापन

झारखंड एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala
झारखंड की 14 में लगभग 10 सीटों पर एनडीए एग्जिट पोल में बढ़त बनाए हुए् है। जबकी यूपीए वहां 4 सीटों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। जाहिर हैं इस बार भी भाजपा यहां अपना पुराना करिश्मा दोहराने में सफल दिख रही है। झारखंड में भाजपा के एक बार फिर से लौटना ये साबित करता है कि भाजपा की योजनाएं गावों तक पहुंची हैं। पीएम मोदी अपनी बात को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। 

 एग्जिट पोल 2019
 
#ResultswithAmarUjala  भाजपा+  कांग्रेस+  अन्य
 Aaj Tak-Axis  12-14  0-2  00
 ABP-Nielsen  08   06  00
 India TV-CNX  09  05  00
 News 18- Ipsos  10  04  00
 News 24-Chanakya  10  04  00
 Times Now- VMR  08  06  00

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें