फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 65 फीसदी मतदान, प. बंगाल में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग

Tue, 23 Apr 2019 10:35 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश की 10 सीटों समेत 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान
  • तीसरे चरण की वोटिंग के साथ देश की 56 फीसदी सीटों पर चुनाव हो जाएगा खत्म
  • गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह, केरल के वायनाड से राहुल गांधी चुनावी समर में
  • मैदान में गैर मान्यता प्राप्त दलों के 696 और सबसे ज्यादा निर्दलीय 724 प्रत्याशी
  • वोट डालकर बोले पीएम मोदी- आतंकवाद का हथियार आईईडी, लोकतंत्र का हथियार वोटर आईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:34 PM, 23-Apr-2019

रात 9.30 बजे तक का मतदान प्रतिशत 

उत्तर प्रदेश - 61.40% 
बिहार - 59.97%
प. बंगाल - 79.77%
महाराष्ट्र - 59.09%
गुजरात - 63.67%
केरल - 71.55%
छत्तीसगढ़ - 68.41%
कर्नाटक - 67.44% 
ओडिशा - 60.58%
असम - 80.73%
गोवा - 73.33% 
जम्मू-कश्मीर - 12.86%
दादर और नगर हवेली- 71.43%
दमन और दीव - 71.83% 
त्रिपुरा - 79.57%

07:33 PM, 23-Apr-2019

-तीसरे चरण में कुल 63 फीसदी वोटिंग

07:00 PM, 23-Apr-2019

असम में मतदान के बाद एक बूथ से ईवीएम ले जाते मतदानकर्मी। 
 

 

विज्ञापन
06:00 PM, 23-Apr-2019

तिरुवनंतपुरम: लोकसभा चुनाव में यहां एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में झूठी शिकायत दर्ज करने के मामले में पुलिस ने 21 साल के युवक पर मामला दर्ज किया है।पुलिस ने कहा कि इबिन बाबू नामक युवक पर भादंसं की धारा 177 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़के की शिकायत के बाद जब निर्वाचन अधिकारियों ने ‘‘टेस्ट वोटिंग’’ की तो उसकी शिकायत झूठी पाई गई।

05:58 PM, 23-Apr-2019

बरेली, पीलीभीत, आंवला, बदायूं में पांच बजे तक 52 फीसदी मतदान। 

विज्ञापन
05:55 PM, 23-Apr-2019

शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान। 
 

 

05:37 PM, 23-Apr-2019

महाराष्ट्र में तीसरे चरण के चुनाव के तहत मंगलवार को 14 लोकसभा सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक औसत 46.28 फीसदी मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे तक 54.27 फीसदी मतदान हुआ, इसके बाद हटकानांगले में 52.27 फीसदी मतदान हुआ। 
अन्य लोकसभा क्षेत्रों में मत प्रतिशत इस प्रकार रहा: जलगांव -- 42.62 फीसदी, रावेर -- 46.04 फीसदी, जालना -- 49.4 फीसदी, औरंगाबाद -- 47.36 फीसदी, रायगढ़ -- 47.97 प्रतिशत,
पुणे -- 36.29 प्रतिशत, बारामती -- 45.35 प्रतिशत, अहमदनगर -- 45.65 फीसदी, माढा -- 44.13 प्रतिशत, सांगली -- 46.64 प्रतिशत, सतारा -- 44.77 फीसदी और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग -- 47.18 फीसदी।

05:34 PM, 23-Apr-2019

ओडिशा के केंद्रपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार बैजयंत जय पांडा ने मतदान किया। 
 

 

05:26 PM, 23-Apr-2019

ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी: बदाम्बा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 196 पर गड़बड़ी के कारण मतदान के बाद वीवीपैट मशीन बदली गई। तब तक 134 वोट पड़ चुके थे। बाद में अधिकारी को नई वीवीपैट के साथ भेजा गया। 
अधिकारी ने बताया, लोकसभा के लिए मतदान की वीवीपैट को गलती से विधानसभा चुनाव के मतदान की ईवीएम से जोड़ दिया गया था। 22 वोट हो जाने के बाद गलती पकड़ी गई। इसके बाद मतदान तुरंत रोक दिया गया। चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग की जाएगी। 
 

 

05:22 PM, 23-Apr-2019

गुजरात: गिर फॉरेस्ट में सिर्फ एक मतदाता भरतदास बापू के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया। भरतदास ने कहा, मैं यहां वोट जरूर डालता हूं जिससे 100 फीसदी मतदान होता है, मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं। 
 

 

05:20 PM, 23-Apr-2019

कर्नाटक में भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने हुबल्ली में अपना वोट डाला। 
 

 

05:05 PM, 23-Apr-2019

मुरादाबाद वाट्स एप एडिशन। रामपुर, संभल, मुरादाबाद के मतदान से संबंधित ताज़ा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें।

05:01 PM, 23-Apr-2019

पीलीभीत में भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों के साथ सेल्फी ली। 
 

 

04:33 PM, 23-Apr-2019

मैनपुरी लोकसभा सीट 

04:31 PM, 23-Apr-2019

फिरोजाबाद लोकसभा सीट 



 

04:31 PM, 23-Apr-2019

एटा-कासगंज लोकसभा सीट


04:17 PM, 23-Apr-2019

दोपहर तीन बजे तक 51 फीसदी मतदान। 

 

 

03:58 PM, 23-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने अपना वोट डाला। 
 

03:56 PM, 23-Apr-2019

पश्चिम बंगाल:
दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर में पोलिंग एजेंट बाबूलाल मुर्मु अपने घर में मृत पाए गए। 
 

03:36 PM, 23-Apr-2019

ओडिशा:
कांटापाल गांव में मतदान केंद्र संख्या 41 पर एक मतदान कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
 

03:33 PM, 23-Apr-2019

पश्चिम बंगाल :
तीसरे चरण के मतदान के बीच मुर्शिदाबाद के बालिग्राम में हुई हिंसा ने एक व्यक्ति की जान ले ली। यहां टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प इतनी हिंसक हो गई कि इस बीच वोटिंग की कतार में खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज सुबह भी टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं पर बम फेंका गया, जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गए। दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसक झड़प हुई थी और पुलिस को हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल करना पड़ा था। 
 

03:07 PM, 23-Apr-2019

असम के दिसपुर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने डाला वोट।
 

 

02:47 PM, 23-Apr-2019

जम्मू कश्मीर: 
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग जिले के बिज्बेहारा स्थित मतदान केंद्र संख्या 37डी में अपना वोट डाला। 

02:04 PM, 23-Apr-2019

दोपहर एक बजे तक इन राज्यों में हुए इतने फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश— 29.76 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 52.37 फीसदी
असम— 46.61 फीसदी
बिहार— 37.05 फीसदी
गोवा— 45.72 फीसदी
गुजरात— 39.36 फीसदी
जम्मू कश्मीर—9.63 फीसदी
कर्नाटक— 36.74 फीसदी
केरल— 39.60 फीसदी
महाराष्ट्र— 31.99 फीसदी
ओडिशा— 32.82 फीसदी
त्रिपुरा—  44.64 फीसदी
छत्तीसगढ़— 42.97 फीसदी
दादरा व नगर हवेली— 37.20 फीसदी
दमन और दीव— 42.99 फीसदी

01:54 PM, 23-Apr-2019

गुजरात:
वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

01:26 PM, 23-Apr-2019

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। वह अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट के मतदाता हैं। यहां भाजपा की ओर से किरीट भाई सोलंकी उम्मीदवार हैं, जिनकी कांग्रेस के राजू परमार से सीधी टक्कर है। वोट डालने के बाद उन्होंने केवल इतना कहा कि जीत हमारी ही होगी। 
 

12:49 PM, 23-Apr-2019

छत्तीसगढ़:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के मतदान केंद्र संख्या 55 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हमने अपने उम्मीदवारों और पार्टी के पक्ष में जो भी कहना-करना था, किया। अब मतदाताओं की पारी है। वही निर्णय करेंगे। असली निर्णायक वही हैं। 
 

11:45 AM, 23-Apr-2019

कर्नाटक:
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुलबर्गा लोकसभा सीट से उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान केंद्र संख्या 119 पर अपना वोट डाला। 
 

11:40 AM, 23-Apr-2019

उत्तर प्रदेश के सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। 

 

11:34 AM, 23-Apr-2019

केरल:
वायनाड सीट पर वोटिंग को मतदाताओं की कतार देखी जा रही है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के उम्मीदवार तुषार वेलापल्ली के बीच टक्कर है। 
 

11:15 AM, 23-Apr-2019

महाराष्ट्र:
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अंतर्गत रालेगण सिद्धि में अपना वोट डाला। 
 

10:56 AM, 23-Apr-2019

उत्तर प्रदेश:
मुरादाबाद में मतदान केंद्र संख्या 231 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक मतदान कर्मी की पिटाई कर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदान कर्मी लोगों को सपा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील कर रहा था।
देखें वीडियो: 


11:01 AM, 23-Apr-2019

रामपुर लोकसभा सीट पर 300 ईवीएम खराब होने की शिकायत। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा और सपा उम्मीदवार आजम खान हैं आमने-सामने। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लिए मतदान बढ़ाने के लिए ईवीएम खराब की गई।

10:53 AM, 23-Apr-2019

कर्नाटक की कलबुर्गी सीट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे और उनकी पत्नी श्रुति खड़गे ने डाला वोट।
 

 

10:45 AM, 23-Apr-2019

वायनाड से एनडीए उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली ने एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने के बाद दोबारा मतदान की मांग की है। 

10:34 AM, 23-Apr-2019

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र के दोमकल नगरपालिका इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बम फेंका गया। इस घटना में तन कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। मालूम हो कि मुर्शिदाबाद में टीएमसी उम्मीदवार अबु ताहिर खान का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार के हुमायूं कबीर और कांग्रेस के अबु हेना से है। 
 

 

10:20 AM, 23-Apr-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोट डालने के बाद उनकी मां हीराबेन मोदी ने अहमदाबाद के रायसन स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। 
 

10:15 AM, 23-Apr-2019

केरल:
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरुर ने मतदान किया। यहां उनकी टक्कर भाजपा उम्मीदवार राजशेखरन और एलडीएफ उम्मीदवार सी दिवाकरन से है। 
 

10:04 AM, 23-Apr-2019

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सुबह से ही मतदाताओं का जोश दिख रहा है। अबतक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व को मतदाता बहुत उत्साह के साथ मना रहे हैं। 

फिरोजाबाद से अमर उजाला की कवरेज देखें:

09:45 AM, 23-Apr-2019

ओडिशा:
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 


इधर, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मतदाताओं का जोश देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी जा रही है। 

09:45 AM, 23-Apr-2019

सुबह नौ बजे तक इन राज्यों में हुए इतने फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश— 6.84 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 10.97 फीसदी
असम— 12.36 फीसदी
बिहार— 12.64 फीसदी
गोवा— 11.70 फीसदी
गुजरात— 9.99 फीसदी
जम्मू कश्मीर—1.59 फीसदी
कर्नाटक— 7.42 फीसदी
केरल— 9.71 फीसदी
महाराष्ट्र— 6.40 फीसदी
ओडिशा— 7.15 फीसदी
त्रिपुरा—  5.83 फीसदी
छत्तीसगढ़— 12.58 फीसदी
दादरा व नगर हवेली— 10.59 फीसदी
दमन और दीव— 9.93 फीसदी


 

09:25 AM, 23-Apr-2019

गुजरात की गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद के नारणपुरा में अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सोनल साह ने भी मतदान किया।



इधर, ओडिशा के तालचर में एक मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी मतदान किया। 
 

 

09:21 AM, 23-Apr-2019

पश्चिम बंगाल:
मालदा के कोतवाली प्राथमिक बुनियादी विद्यालय मतदान केंद्र से अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसका बेटा मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचा और बुजुर्ग महिला ने अपना वोट डाला।
 

 

09:15 AM, 23-Apr-2019

ओडिशा:
भुवनेश्वर के आईआरसी गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 

09:11 AM, 23-Apr-2019

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी अंजलि के साथ अपना वोट डाला। 
 

08:48 AM, 23-Apr-2019

ओडिशा: आईएएस अफसर और भुवनेश्वर से भाजपा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी ने शहर के सरकारी स्कूल में बने मतदाता केंद्र में डाला वोट। उनका मुकाबला बीजद उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी अरूप पटनायक से है। 
 

 

08:34 AM, 23-Apr-2019

मां का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद 200 मीटर से ज्यादा वह पैदल चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वोट डालने के बाद वापस जाने से पहले खुली जीप में सवार होने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान करने का कर्तव्य निभा कर उन्हें गौरव हुआ। उन्होंने युवा मतदाताओं से शत-प्रतिशत वोट डालने की अपील की। उन्होंने मतदान की कुंभ स्नान से तुलना करते हुए कहा कि सदी को उज्जवल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। 
 

 

08:17 AM, 23-Apr-2019

गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर अहमदाबाद स्थित रानिप विद्यालय पहुंचे। यहां लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया। यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शाह की पोती को गोद में उठाया और विक्ट्री का साइन बनाया। 

08:05 AM, 23-Apr-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप एक लाल चुनरी भी गिफ्ट की है। वोट डालने निकलने से पहले उन्होंने कुछ देर तक मां से बात की। 
 

 

07:54 AM, 23-Apr-2019

गुजरात:
गांधीनगर में अपनी मां के घर पहुंचकर पीएम मोदी ने आशीर्वाद लिया। वह थोड़ी ही देर में अपना मतदान करेंगे।
 
 

07:57 AM, 23-Apr-2019

केरल:
कन्नुर जिले के पिनारई में मतदान केंद्र पर कतार में लगे मुख्यमंत्री पी. विजयन। वह कुछ ही मिनटों में मतदान करेंगे। 
 

07:45 AM, 23-Apr-2019

गुजरात:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के रानिप में निशान उच्चतर माध्यमिक स्कूल के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी यहां थोड़ी देर में अपना वोट डालेंगे। गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार शाह यहां लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
 

07:36 AM, 23-Apr-2019

बिहार:
सुपौल लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 151 पर खराब ईवीएम मशीन बदल दी गई है। यहां मतदान बस शुरू ही होने वाला है।
 

 

07:39 AM, 23-Apr-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर स्थित अपने घर पहुंचे हैं। यहां वह अपनी मां से मुलाकात करने के बाद थोड़ी देर में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचेंगे।
 

07:26 AM, 23-Apr-2019

कनार्टक:
शिमोगा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र ने शिकारीपुरा में अपना मतदान किया। 

 

07:15 AM, 23-Apr-2019

पश्चिम बंगाल:
मालदा के कोतवाली जूनियर बेसिक स्कूल स्थित एक बूथ का दृश्य। कतार में खड़े मतदाता यहां काफी उत्साह के साथ दिख रहे हैं। तीसरे चरण के तहत पश्चिम बंगाल की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 
 

07:12 AM, 23-Apr-2019

महाराष्ट्र:
यहां की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। पुणे के मयूर कॉलोनी के एक बुजुर्ग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे, जहां ड्यूटी में तैनात जवान उनकी मदद करते दिखे। 

 

07:05 AM, 23-Apr-2019

तीसरे चरण के तहत असम की चार लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। असम के ढुबरी में मतदान केंद्र संख्या 224 के बाहर मतदाता कतार में खड़े हैं। 
 

 

07:00 AM, 23-Apr-2019

तीसरे चरण में 65 फीसदी मतदान, प. बंगाल में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग

सत्ता के महासंग्राम के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों समेत 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू होने वाला है। 1600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। दूसरे चरण में त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर रद्द हुआ मतदान भी आज ही होगा। 

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के अलावा बिहार और बंगाल की 5-5 सीटों पर मतदान होगा। महाराष्ट्र की 14 सीट, गुजरात की सभी 26 सीटों पर, केरल की सभी 20 सीटों पर भीआज ही मतदान है। साथ ही छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, ओडिशा की 6 और गोवा की 2 सीटों पर भी वोटिंग होगी।
यूपी की मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत सीटों पर मतदान होगा। 

मैदान में दिग्गज
केरल की वायनाड सीट से जहां राहुल गांधी मैदान में हैं तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद से लड़ रहे हैं। रामपुर में जया प्रदा बनाम आजम खान की जंग है। बिहार के मधेपुरा में शरद यादव, पप्पू यादव और दिनेश चंद्र यादव का त्रिकोणीय मुकाबला है। पुरी में बीजद के पिनाकी मिश्रा से टकरा रहे हैं भाजपा के संबित पात्रा। मैनपुरी, एक बार फिर मुलायम को परखेगा।

इस चरण में जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल केवायनाड से चुनावी मैदान में हैं।  इसके अलावा यूपी की दस सीटों पर चुनाव होना है। इन्हें मुलायम सिंह समेत सपा के दबदबे का लिटमस टेस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा।  इसके अलावा पीलीभीत से वरूण गांधी और अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती भी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इस चरण के साथ लोकसभा की 543 में 302 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएगा। 

इसमें  चरण  में कुल 1,612 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  इस बार 316 राष्ट्रीय पाटयों के उम्मीदवार हैं।  76 स्थानीय पाटयों से, पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के 696 और सबसे ज्यादा निर्दलीय 724 मैदान में हैं। इसमें से 392 करोड़पति उम्मीदवार है।  
  
इसमें गोवा के दो गुजरात की 26, केरल की 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, दादरा और नगर हवेली, दमन द्वि की एक-एक, पश्चिम बंगाल की 5 और उत्तर प्रदेश की 10,बिहार की 5,छत्तीसगढ़ की सात, उड़ीसा की छह लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जम्मू-कश्मीर की एक,  त्रिपुरा की एक सीट पर मतदान होगा। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। केवल जे एंड के में शाम को चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। 
  
मुरादाबाद, संभल, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, आंवला, बदायू, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद संसदीय सीटों पर मुकाबला है। तीसरे चरण में 1.78  करोड़ मतदाता दस सीटों पर 120 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं।  

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की लोकसभा चुनाव में सबसे अहम यूपी की दस सीटों पर समाजवादी पार्टी के भाग्य का फैसला होना है। यही वजह है, सपा-बसपा गठबंधन में दस में से बसपा को केवल एक सीट मिली है। नौ सीटों पर सपा  प्रमुख  मुलायम सिंह उनके परिवार समेत पार्टी के भविष्य का फैसला होगा। 2014 में दस में सात सीटें भाजपा को मिली थी। मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा सपा के पास है। 

इस चरण में सबसे चर्चित रामपुर में जयप्रदा और सपा नेता आजम खान के मध्य मुकाबला है। इसके अलावा इस चरण में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शिवपाल सिंह यादव, शफीकुररहमान बर्क, धर्मेद्र यादव और वरूण गांधी हैं।       

छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि कर्नाटक में उत्तरी इलाका वोट करने के लिए जाएगा। सबसे ज्यादा चर्चा में केरल है। यहां 20 सीटों पर 227 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें सबसे अहम वायनाड सीट है।  क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सीट से मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस से शशी थरूर भी तिरूवनंतपुरम से मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने भी यहां से ताल ठोंकते हुए थ्रीशूर से अभिनेता सुरेश गोपी को टिकट दिया है।  वहीं चालकुडी से हास्य अभिनेता इनोसेंट एलडीएफ केसमर्थन से निर्दलीय मैदान में हैं। 

कुल मिलाकर तीसरा चरण कई मायनों में आधा दर्जन दिग्गजों के पालिटकल कैरियर का भी फैसला करेगा कि वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे या फिर उनकी घर वापसी होगी।      

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें